बॉलीवुड

Cocktail 2: इटालियन गाने से कॉपी है शाहिद कपूर-कृति सेनॉन का Mashooqa?

कॉकटेल 2 का नया गाना माशूका हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोग इस गाने को गुनगुनाने के लिए मजबूर हो चुके हैं लेकिन कुछ लोगों की मानें तो इटालियन गाने से कॉपी है।

Image

Cocktail 2: इटैलियन गाने से कॉपी है शाहिद कपूर-कृति सेनॉन का Mashooqa?

शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवी कॉकटेल 2 का लेटेस्ट सॉन्ग माशूका इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। गाने की ट्यून ने लोगों का दिल जीत लिया है और हर कोई इन दिनों इसे ही सुन रहा है। माशूका गाने को प्रीतम ने बनाया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। माशूका गाने में राघव चैतन्य, महमूद और रुआ के की आवाज सुनाई देती है, जिसका इटालियन फ्लेवर लोगों के कानों में शहद खोलता है। जहां एक तरफ इंटरनेट पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने प्रीतम की एक बड़ी चोरी पकड़ ली है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर पैपराजी को देख चिल्ला पड़ीं Bharti Singh)

इटालियन सॉन्ग से कॉपिड है Mashooqa?

अगर इंटरनेट पर चल रही गॉसिप की मानें तो फिल्म कॉकटेल 2 का नया गाना माशूका साल 1993 में आए इटालियन सॉन्ग से सो अर्जुन ए नन्ना इटालियन से कॉपिड है। इंटरनेट पर लोग लगातार माशूका गाने को सुनने के बाद इसकी और से सो अर्जुन ए नन्ना इटालियन गाने की समानताओं पर गॉसिप कर रहे हैं और प्रीतम पर इटालियन सॉन्ग को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। मेकर्स ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है, जिस कारण लोगों को उनकी चुप्पी चौंका रही है। (ये भी पढ़ें: Nia Sharma के '3 महीने में मिला फेम' वाले बयान का Niharika Tiwari ने दिया करारा जवाब, दिखाई अपनी फैन फॉलोइंग)

Mashooqa गाने को लेकर भिड़ पड़े फैंस

इंटरनेट पर लगातार माशूका गाने पर डिबेट चल रही है। जहां कुछ लोग इसे कॉपिड बता रहे हैं तो वहीं प्रीतम के कुछ फैंस इसे सैम्पलिंग का नाम दे रहे हैं। प्रीतम के इन फैंस का कहना है कि कम्पोजर ने इटालियन गाने के शुरुआत का कुछ हिस्सा सैम्पलिंग के तौर पर लिया है और उसके आगे गाना बनाया है। ऐसे में ओरिजनल क्रिएटर को यूज किए गए हिस्से का भुगतान किया जाता है, जिस कारण इसे कॉपिड नहीं कहा जा सकता है। अब फैंस के बीच चलने वाली ये डिबेट कब तक चलेगी ये तो नहीं पता है लेकिन जहां तक गाने की बात है, उसने तो सबका ध्यान खींच लिया है। वैसे आपको ये गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article