Cocktail 2 FIRST Review: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) 19 जून को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को देखने का क्रेज दर्शकों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टिकट खिड़की पर भी यह मूवी शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराने में सफल रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने एक बाद 'कॉकटेल 2' को लेकर जो शुरुआती रिव्यूज सामने आ रहा हैं उनके मुताबिक इसे एक शानदार और विनर बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं 'कॉकटेल 2' दर्शकों को उम्मीदों पर खरा उतरी है या नहीं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sunny Kaushal और Sharvari के रास्ते हुए अलग, ब्रेकअप होने की वजह आई सामने)
जानिए कैसी है 'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति से नॉन स्टारर आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो गई है। तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर 'कॉकटेल 2' को लेकर कहा कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। लीड एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने बताया कि इस मूवी के म्यूजिक भी कमाल है, बेहद खूबसूरत विजुअल्स हैं और कहानी व डायलॉग्स भी बहुत शानदार हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)
उन्होंने लिखा, 'डायरेक्टर होमी अदजानिया, जिन्होंने 2012 में 'कॉकटेल' फिल्म बनाई थी, इस सीक्वल को उन्होंने पहली फिल्म जैसा या किसी लव स्टोरी की तरह नहीं बनाया है। इस मूवी आज की जनरेशन के रोमांस की फीलिंग को दिखाती है। पहले पार्ट की इमोशनल गहराई भी बनाए रखती है, जिसकी वजह से पहली फिल्म इतनी पसंद की गई। लव रंजन और तरुण जैन द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।'
शाहिद कपूर की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई है। वो इस मूवी में अपने किरदार के साथ न्याय करते दिखाई दिए। तरण आदर्श ने शाहिद कपूर को टॉप फॉर्म में बताया है। कृति सेनॉन ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रश्मिका मंदाना भी शानदार लगी हैं लेकिन उन्हें अपनी हिंदी पर काम करने की जरुरत है। उसने यह भी कहा कि एक्ट्रेस को फिल्म में पर्याप्त मौका नहीं मिला।
एक यूजर ने 'कॉकटेल 2' को तीन शब्दों में कहा 'बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी।' सुमित कडेल ने भी 'कॉकटेल 2' की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह मूवी 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।
