बॉलीवुड

Cirkus Teaser: ट्रेलर दिखाने से पहले रोहित शेट्टी ने मिलाया सर्कस में काम करने वालों से, फैंस बोले 'क्रिसमस पर पैसा ही पैसा...'

Cirkus Movie Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म सर्कस का टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। इस टीजर के माध्यम से रोहित शेट्टी ने सर्कस की पूरी स्टारकास्ट से मिलवाया है, जो क्रिसमस के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Image

Cirkus Teaser: ट्रेलर दिखाने से पहले रोहित शेट्टी ने मिलाया सर्कस में काम करने वालों से

Cirkus Movie Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सेलीब्रेटिड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की नई फिल्म सर्कस (Cirkus) रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुख्य किरदारों में दिखेंगे। रणवीर सिंह ने कुछ दिनों पहले ही सर्कस के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया था कि जल्द ही वो पूरी टीम के साथ सर्कस का प्रमोशन शुरू कर देंगे। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिस कारण दर्शकों को उम्मीद है कि इन दोनों की जोड़ी सर्कस के साथ इनका खूब मनोरंजन करेगी।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म सर्कस का ट्रेलर दिखाने से पहले एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को दर्शकों से मिलाया है। फिल्म टीजर में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के साथ-साथ पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप फिल्म सर्कस का टीजर नीचे देख सकते हैं:

क्रिसमस पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की मूवी सर्कस

कलाकार रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस इस क्रिसमस पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी अपनी कॉमेडी फिल्मों को बड़े त्योहारों पर ही रिलीज करते हैं ताकि फैमिली ऑडियंस उनकी फिल्म का लुत्फ उठा पाए। रोहित शेट्टी इस दौर के सबसे बड़े एंटरटेनर्स में से एक हैं, जिनकी मसाला फिल्में फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींच लाती हैं। फिल्म सर्कस के साथ भी रोहित शेट्टी को यही उम्मीद है कि दर्शक क्रिसमस पर उनकी फिल्म को जरूर देखेंगे। फिल्म का टीजर बेहद कलरफुल है, जिससे साफ है कि रोहित शेट्टी ने एकदम वैसी ही मूवी बनाई है, जिसकी उम्मीद दर्शकों को थी। वैसे आप फिल्म सर्कस का इंतजार कर रहे हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article