आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। अपने रिलेशनशिप या ब्रेकअप पर आदित्य या अनन्या ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल मार्च में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या के पिता चंकी पांडे ने आदित्य संग अपनी फोटो शेयर की हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
चंकी संग आदित्य को देखकर फैंस काफी खुश है। लेकिन आपको बता दे कि आदित्य और चंकी को हाल ही में एड में साथ देखा गया था। ये फोटो उसी शूटिंग के दौरान की है। दोनों फोटो में समाइल करते हुए नजर आ ऱहे हैं। इस वायरल फोटो पर एक यूजर ने लिखा, ससुर और दामाद साथ-साथ। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या दोनों के रिश्ते को मंजूरी मिल गई। तीसरे यूजर ने लिखा, आदित्य और अनन्या का ब्रेकअप नहीं हुआ।
चंकी पांडे ने आदित्य संग शेयर की फोटो
वहींं वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार खो गए हम कहां में देखा गया था। फिल्म में उनके काम को लोगों ने पसंद किया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे का ऐलान किया है। एक्ट्रेस इस फिल्म से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। दोनों अपने काम पर फोक्स कर रहे हैं।
