Pics Credit: Instagram
Arjun-Alia Not First Choice for 2 States: साल 2014 में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म '2 स्टेट्स' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री छा गई थी। कई सालों के बाद अब लोकप्रिय उपन्यासकार चेतन भगत ने हाल ही में एक पोर्टल के साथ बात करते हुए बताया कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट फिल्म '2 स्टेट्स' के लिए बतौर लीड एक्टर्स पहली पसंद नहीं थे। इस मूवी के लिए अर्जुन-आलिया की जगह शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग होनी थी।
पिंकविला से बात करते हुए चेतन भगत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि विशाल भारद्वाज '2 स्टेट्स' को डायरेक्ट करने वाले थे। जब विशाल भारद्वाज को यह मूवी डायरेक्ट करने के कहा गया था तो उनके दिमाग में फिल्म '2 स्टेट्स' के लिए शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नाम थे। चेतन भगत ने यह भी बताया कि उस दौरान सभी के नाम का आर्टिकल आया था।
चेतन भगत ने आगे बताया कि इस मूवी की कास्टिंग को लेकर थोड़ा डाउट था क्योंकि इसमें बड़े एक्टर्स को लेने वाले थे। उन्होंने आगे कहा, 'सच बात यह है कि मुझे बताया गया कि एक नया डायरेक्टर है और वो अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को लेना चाहता है। मैंने कहा ठीक है लेकिन इस बारे में बात ही नहीं हुई।'
चेतन ने यह भी कहा कि फिल्म की अच्छी कास्टिंग थी कि उन्होंने मूवी को एकदम फ्रेश बनाया क्योंकि दोनों ही यंग थे। अगर इसमें उम्रदराज एक्टर्स होते तो इस बार की गारंटी नहीं थी कि वो इस तरह का काम कर पाते।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी नजर आएंगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।