बॉलीवुड

Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर आउट, राघव लॉरेंस ने फैंस को किया इंप्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 07:18 PM IST

Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस नर्तकी की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने को तैयार है। कंगना इस फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। आइए जानते हैं कब ये फिल्म रिलीज होगी।

Image

chandramukhi 2 (credit pic: instagram)

Chandramukhi 2 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस की पहली तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में चंद्रमुखी अपने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई हैं। इस फिल्म को तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन पी वासु ने किया है। चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में 15 सिंतबर को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको चंद्रमुखी की याद फिर से आ जाएगी। चंद्रमुखी में रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में राजा वैट्टयन के दरबार को दिखाया गया है जिसमें कंगना एक नर्तकी की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने डांस और लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर दिया है।

यहां देखें ट्रेलर

फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक संयुक्त परिवार से होती है। परिवार के सभी सदस्य हवेली में जाते हुए नजर आते है। हवेली में जाते ही उन्हें अजीबोगरीब घटनाओं का एहसास होने लगता है। 17 साल बाद फिल्म की कहानी को नए तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर में एक -दो जगह ही कंगना को दिखाया जाता है। एक्ट्रेस चंद्रमुखी के ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। फिल्म में कंगना के साथ राघव लॉरेंस, वदिवेलु, सुरेश मैनन, लक्ष्मी मेनन, राधिका सरितकुमार समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article