बॉलीवुड

Chand Mera Dil: कॉलेज के दिलों की याद दिलाएगा लक्ष्य-अनन्या का लुक, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2026, 12:22 PM IST

Chand Mera Dil New Look: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य (Lakshya) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में मेकर्स ने...

Image

चांंद मेरा दिल से रिलीज हुआ नया लुक Pic Credit- Dharma Productions

Chand Mera Dil New Look: बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य (Lakshya) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म के ये अपडेट फैंस को मूवी की रिलीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म चांद मेरा दिल से स्टार्स के नए लुक सामने आए हैं। फिल्म के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म चांद मेरा दिल से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil Release: सिनेमाघरों में इस दिन धमाल मचाएगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, जानिए तारीख)

'चांद मेरा दिल' से सामने आया नया लुक

एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म चांद मेरा दिल से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म चांद मेरा दिल से मेकर्स ने स्टार्स के नए लुक जारी कर दिए हैं। फिल्म के पोस्टर ने धमाल मचा दिया है। फिल्म चांद मेरा दिल के पोस्टर में लक्ष्य और अनन्या पांडे आपको कॉलेज के दिनों की याद दिला देंगे। लक्ष्य और अनन्या पांडे और लक्ष्य के इन लुक्स को देखने के बाद हर कोई उन्हें देखते ही रह गए। मेकर्स ने फिल्म के लुक्स को स्टोरी की तरह फैंस के सामने रखा है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल से जुड़ी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर गदर काट रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म चांंद मेरा दिल का ये लुक। (ये भी पढ़ें: Chand Mera Dil: बदल दी गई अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर की रिलीज डेट, अब दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक)

यहां देखें 'चांद मेरा दिल' के पोस्टर

5 अप्रैल को हुआ था ऐलान

रविवार यानी 5 अप्रैल को करण जोहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करके ऐलान किया कि फिल्म का पहला लुक सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। उन्होंने अनन्या पांडे और लक्ष्य की एक पोस्टर शेयर की, जिसमें दोनों सड़क पर चल रहे हैं। लक्ष्य बिना शर्ट के हैं और उनका एक हाथ अनन्या की कमर पर है। पोस्ट का कैप्शन था, “प्यार का कोई फिक्स्ड रूट नहीं होता… बस थोड़ा पागल होना पड़ता है! कल सुबह 11 बजे मिलते हैं हमारे आरव और चांदनी से'

Chand Mera Dil New Look

'चांद मेरा दिल' से रिलीज हुआ नया लुक Pic Credit- Dharma Productions

कब रिलीज होगी फिल्म

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल अगले महीने यानी 22 मई को रिलीज होने वाली है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल के नए लुक्स पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article