Salman Khan's Sikandar Trimmed By Censor Board: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) की नई मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप नजर आ रही है। फिल्म को ऑडियंस के बीच रिलीज करने से पहले 'सिकंदर' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के सामने पेश किया। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA 13+ सर्टिफिकेट देते हुए पास किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लगभग 15 मिनट छोटा कर दिया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' पहले 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड लंबी थी। सेंसर बोर्ड द्वारा लगाते कट के बाद अब यह 2 घंटे 15 मिनट और 46 सेकंड की हो गई है। इस फिल्म से 'ऑफर औकात के बाहर था...', 'चार मुस कॉल...चलो राजकोट', 'उससे लेके आता हूं...' और 'आ गए आ गए...बैड हस्बैंड...' जैसे कई डायलॉग्स को कट किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान द्वारा गाया गया गान 'अजीब दास्तां है ये' को भी 11 सेकंड छोटा कर दिया गया है। इसके आलावा फिल्म में और भी कई बदलाव हुए हैं।
पोर्टल के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को सेंसर बोर्ड ने 14 मिनट और 28 सेकंड छोटा कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने यह बदलाव सोमवार को कर दिए थे। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर भी मेकर्स ने 23 मार्च के दिन रिलीज किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म अब 30 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
