बॉलीवुड

सेलिना जेटली ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, एक्ट्रेस ने मांगा 50 करोड़ का मुआवजा

Celina Jaitly Files Domestic Violence Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

Image

pic credit- Celina Jaitly instagram

Celina Jaitly News: बॉलीवूड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच सेलिना ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। अदाकारा ने डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत मुंबई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही अदाकारा ने अपने पति की वजह से अपनी इनकम के नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

सेलिना जेटली ने मागां 50 करोड़ का मुआवजा

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना जेटली हाग ने अपने ऑस्ट्रियन पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 47 साल की सेलिना तीन बेटों की मां हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि पति के हाथों उन्हें लगातार शारीरिक, मानसिक, यौनिक और आर्थिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कोर्ट से हर महीने 10 लाख रुपये भरण-पोषण और कुल 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि पीटर, सेलिना को अपने बच्चों से मिलने नहीं दे रहे रहे हैं। सेलिना ने बच्चों से बिना रुकावट वीडियो कॉल और फोन पर बात करने की मांग की है। साथ ही सेलिना ने अपने बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।

अगली सुनवाई होगी इस दिन

21 नवंबर 2025 को अंधेरी कोर्ट में दाखिल याचिका पर जज ने पीटर को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई 12 दिसंबर तय की। सेलिना का कहना है कि 18 सितंबर 2010 में हुई शादी के बाद पीटर ने उन्हें धीरे-धीरे काम करने से रोक दिया। सेलिना ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है। सेलिना ने कहा उनकी पति उनको नौकरानी कहते थे। बताते चलें कि सेलिना जेटली ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। हालांकि शादी के बाद वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article