Border 2: ट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने निकले सनी पाजी के फैंस, वीडियो देख लोग बोले- 'पक्का 1000 करोड़ के पार...'
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jan 22, 2026, 06:11 PM IST
Sunny Deol Fans tractor Convoy: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के फैंस बॉर्डर 2 को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस बात की गवाही ये वीडियो दे रहा है। इस क्लिप में सनी पाजी के फैंस बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले ही ट्रैक्टर पर सवार होकर सिनेमाघरों की तरफ निकल गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....
pic credit- viral bhayani
Sunny Deol Fans tractor Convoy: ऐसा लगता है कि धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। सोशल मीडिया पर जिस तरह फिल्म का माहौल बन चुका है उस हिसाब से तो फिल्म पहले दिन धांसू कमाई करने वाले हैं। सभी लोगों की जुबां पर बस सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का नाम है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही लोग फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। वैसे भी सनी पाजी की फिल्मों के लिए लोग बेकरार रहते हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बॉर्डर 2 के मेकर्स के चेहरे पर पक्का स्माइल आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका
ट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने निकले सनी पाजी के फैंस
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 कल रिलीज होने वाली है। हालांकि आज भी लोग फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में सनी देओल के फैंस रिलीज से पहले ही ट्रैक्टर पर सवार होकर सिनेमाघरों की तरफ निकल गए हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो धुंरधर का रिकॉर्ड टूटने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' फिल्म पक्का 1000 करोड़ कमाने वाली है।' इस तरह से लोग मूवी पर प्यार बरसा रहे हैं।
इन देशों में नहीं रिलीज होगी बॉर्डर 2
एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे बॉर्डर 2 के मेकर्स को थोड़ी सी टेंशन हो गई है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में फिल्म रिलीज नहीं होगी। इस इलाके में 'एंटी-पाकिस्तान' कंटेंट वाली फिल्मों को अक्सर रिलीज नहीं मिलती। 'बॉर्डर 2' की टीम ने कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। रिलीज से एक दिन पहले भी उम्मीद कम है। सूत्र ने आगे कहा कि हाल ही में 'धुरंधर' भी इसी इलाके रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन 'बॉर्डर 2' के मेकर्स इस बात से परेशान नहीं हैं। अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो कमाई की कोई सीमा नहीं रहेगी। जानकारों का ये मानना है कि बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।