Is Akshaye, Suniel and Sudesh to join Border 2: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है। इस टीजर ने दर्शकों के अंदर एक नया जोश पैदा कर दिया है। सनी देओल के साथ फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'बॉर्डर 2' को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मूवी को लेकर बताया जा रहा है कि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी भी 'बॉर्डर' पार्ट 2 का हिस्सा होंगे।
सुदेश, अक्षय और सुनील की हुई 'बॉर्डर 2' में एंट्री?
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर' में अक्षय ने सेकंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भाखरी की भूमिका निभाई थी जबकि सुनील असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौर और सुदेश बेरी ने नायब सूबेदार मथुरा दास के रोल में दिखाई दिए थे। इस मूवी के पहले पार्ट में इन तीनों करैक्टर की मौत हो गई थी लेकिन अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'बॉर्डर 2' में सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी और अक्षय खन्ना नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है।
मिड-डे को एक सूत्र ने बताया कि 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। अनुराग और निर्माता-लेखक निधि दत्ता को लगा कि 1997 की वॉर ड्रामा फिल्म के वीर किरदारों को शामिल करने से यह एक यादगार अनुभव बन जाएगा। मेकर्स ने मन बनाया है कि 'बॉर्डर 2' में इन एक्टर्स को शामिल करना सफल हो सकता है। हालांकि फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी नजर आएंगे या नहीं?
