List of top 10 Indian films: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' को मात दे दी है। तो चलिए हैं देखते हैं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को इस लिस्ट में कौन सा स्थान हासिल हुआ है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 1234.1 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया। यह मूवी पहले स्थान पर है।
प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म 'बाहुबली 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी का कलेक्शन भारत में 1030.42 करोड़ रुपये था। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2 ने इंडिया में 859.7 करोड़ रुपये कमाए थे। 'केजीएफ 2' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ने भारत में 782.2 करोड़ रुपये का करोबार किया था। यह मूवी चौथे स्थान पर है।
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने इंडिया में 646.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह मूवी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है।
शाहरुख खान और नयनतारा की जवान ने भी 640.25 करोड़ रुपये के साथ शानदार कमाई की थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी को छठा स्थान मिला है।
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' एक धांसू एक्शन मूवी थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। इस मूवी ने 622.42 करोड़ रुपये कमाए थे।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने 601.54 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में किया था। यह फिल्म इस लिस्ट में 8वें नंबर बनी हुई है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' का कारोबार 597.99 करोड़ रुपये रहा था। इस मूवी ने 9वां स्थान हासिल किया है।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की एंट्री टॉप 10 की लिस्ट में हो गई है। इस फिल्म ने 555.5 करोड़ रुपये का बिजनेस इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।