Boney trolled foe holding Gigi's waist: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की एक तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो हॉलीवुड स्टार जीजी हदीद (Gigi Hadid) के साथ पोज देते दिख रहे हैं। जीजी हदीद बीते दिनों अंबानी परिवार द्वारा अरेंज किए गए एक इवेंट के लिए भारत आई थीं, जिस दौरान बोनी कपूर ने उनके साथ ये तस्वीर खिंचवाई थी। बोनी कपूर जिस वक्त ये तस्वीर खिंचवा रहे होंगे, उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा कि लोग उनकी इस तरह से खिल्ली उड़ाएंगे।
बोनी कपूर को ट्रोल कर रहे हैं लोग
जीजी हदीद के साथ कोजी तस्वीर खिंचवाना बोनी कपूर के लिए भारी पड़ गया है। लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। बोनी कपूर की तस्वीर पर एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'बोनी कपूर को अपनी उम्र का भी लिहाज नहीं है। देखो जीजी को कहां पर पकड़ा हुआ खड़ा है। ये तमजी है...।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'बोनी कपूर को समझना पड़ेगा कि उनकी उम्र के हिसाब से ऐसे पोज देना गलत है। वो ऐसा कैसे कर सकते हैं?'

Gigi Hadid की कमर पकड़े पकड़े दिखे Boney Kapoor
पार्टी में गौरी से लड़ पड़े शाहरुख खान:
बोनी कपूर कुछ दिनों पहले दिखे थे रणबीर कपूर की फिल्म में
बोनी कपूर सालों से फिल्मों का निर्माण करते आ रहे हैं लेकिन कुछ दिनों पहले दर्शकों ने उन्हें रणबीर कपूर की बॉलीवुड मूवी तू झूठी मैं मक्कार में देखा था। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के पापा का किरदार प्ले किया था। दर्शकों को बोनी कपूर की एक्टिंग पसंद आई थी। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करने में कामयाब रही थी। रणबीर कपूर लम्बे वक्त के बाद एक रॉम कॉम में दिखाई दिए थे, जिस कारण लोगों ने इस मूवी पर जमकर प्यार बरसाया था।
