Boney Kapoor Missing Sridevi on Holi: फिल्म निर्माता बोनी कपूर( Boney Kapoor) ने दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्री देवी ( Srivdei) को याद करते हुए पोस्ट किया है। होली के मौके पर श्रीदेवी को मिस करते हुए बोनी ने प्यारी फोटो शेयर की है। अपनी पत्नी की याद में डूबे बोनी कपूर को इस तरह देखकर फैंस का भी दिल भर आया। तस्वीर में श्रीदेवी दुर्गा पूजा समारोह के दौरान 'सिंदूर खेला' खेलती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं श्रीदेवी की ये यादगार तस्वीर
बोनी कपूर( Boney Kapoor ) अक्सर अपनी दिवंगत अभिनेत्री-पत्नी श्रीदेवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शुक्रवार की रात भी फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली के मौके पर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में श्रीदेवी दुर्गा पूजा समारोह के दौरान 'सिंदूर खेला' खेलती नजर आईं। उन्होंने अपने चेहरे पर सिंदूर लगाया हुआ था और पीठ पर उसी रंग से 'बोनी' लिखा हुआ था। अपनी पोस्ट के कैप्शन में बोनी ने श्रीदेवी को याद करते हुए लिखा, "होली सबसे खुशनुमा थी"। तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद, श्रीदेवी के कई फैंस ने इस पर प्रतिक्रिया दी और अभिनेत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एक फैन ने लिखा, "कोई नहीं... कोई भी श्रीदेवी जैसा नहीं हो सकता!" एक अन्य ने लिखा, "मैं आज भी सदमे में हूं कि वह चली गईं। उनकी हर स्क्रीन उपस्थिति, उनकी बेजोड़ प्रतिभा और उनकी दिव्य सुंदरता को पसंद करता था।"
बता दें कि 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उस समय वह अपने पति के साथ दुबई में थी। श्रीदेवी की अचानक मौत से फैंस को सदमा लगा था। आज भी लोग उन्हें इंडस्ट्री में मिस करते हैं।
