Akshay Kumar and John Abraham in Desi Boyz 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) वैसे तो एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन देसी बॉयज (Desi Boyz) में दोनों की जोड़ी को काफी प्यार मिला था। इस फिल्म को दोनों की एक साथ बेस्ट फिल्म भी समझा जाता है। फैंस ने इस फिल्म के गाने और कॉमेडी टाइमिंग काफी पसंद की थी। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार खबर सामने आ रही हैं कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम एक बार फिर देसी बॉयज के सीक्वल के लिए एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। Desi Boyz 2 को वही पुरानी कास्ट के साथ बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अब सवाल यही उठता है कि क्या अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की वही पुरानी जुड़ी इस समय भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब हो पाएगी?
Desi Boyz 2 में नजर आएंगे जॉन और अक्षय?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम एक बार फिर देसी बॉयज 2 के लिए एक साथ काम करने वाले हैं। फिल्म देसी बॉयज के निर्देशक आनंद पंडित ने टैली चक्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अभी मैं देसी बॉयज 2 पर भी काम कर रही हूं, हालांकि यह तय नहीं किया है कि पुरानी कास्ट के साथ आगे बढ़ा जाए या नहीं कास्ट। मैं फिल्म को युवा एंगल से बनाना चाहती हूं। बता दें कि देसी बॉयज में जॉन और अक्षय के साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और चित्रागंदा सिह (Chitrangda Singh) भी लीड रोल में थीं। फिल्हाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इन फिल्मों के सीक्वल पर भी चल रहा है काम
कास्टिंग के साथ ही आनंद ने यह भी बताया कि इस समय पर देसी बॉयज के साथ ही द बिग बुल', 'सरकार 4' और 'ओमकारा' के रीमेक पर भी काम कर रही हैं। बता दें कि अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म सेल्फी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। जो एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। जिसको मिलाकर अब एक्टर की यह लगातार चौथी फ्लॉप मूवी है। अक्षय कुमार जल्द से जल्द एक सुपरहिट फिल्म के साथ वापसी करने के लिए बेकरार हैं।
