बॉलीवुड

सतीश कौशिक के निधन से टूटे अक्षय कुमार, बोले- चंदा मामा चले गए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2023, 03:58 PM IST

सतीश कौशिक ने निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर को सोशल मीडिया पर सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने को स्टार को याद करते हुए ट्वीट किया। एक्टर ने मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट से सतीश की थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है।

Image

akshay kumar and satish kaushik (credit pic: instagram)

एक्टर लेखक और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के जाने से हर कोई दुखी है। उनके करीबी दोस्त इस बात पर अभी तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सतीश कौशिक के जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। उनके जैसे दिग्गज कलाकार का जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। एक्टर का निधन 8 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। एक्टर के निधन पर सेलेब्स ने दुख जुताया है। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक ने नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दी हैं। सोशल मीडिया पर सलेब्स उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक के निधन से बेहद दुखी हूं। आपकी प्यारी सी मुस्कुराहट को हमेशा याद रखेंगे जो मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट पर आपके आने से आती थी। मुझे यकीन है कि आप स्वर्ग में भी लोगों को हंसा रहे होंगे। ओम शांति।

अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक को दी श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार और सतीश कौशिक ने मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में साथ काम किया था। अक्षय और सतीश की क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके अलावा दोनों ने देसी बॉयज में भी साथ में काम किया था। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया था।

सतीश कौशि का पार्थिव शरीर आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा। आज शाम 5 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे। एक्टर के घर पर सितारों की भीड़ लग रही हैं। 7 मार्च को सतीश कौशिक ने जावेद अख्तर के घर में होली पार्टी की थी। एक्टर के पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article