Bobby Deol On Animal Park: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही धुंआधार तबाही मचा दी है। इसी के साथ फिल्म की कहानी के लोग कायल हो गए हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। एनिमल में बॉबी देओल ने फैंस और लोगों के बीच अबरार बन दहशत बना दी है। ऐसे में खबर है की एनिमल का दूसरा पार्ट एनिमल पार्क भी आ सकता है। जिसकी छोटी से झलक फिल्म के आखरी में दिखाई गई थी। अब खुद इस पर बॉबी देओल ने बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्टर नजर आएँगे या नही।
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल (Bobby Deol) से जब पूछा गया की क्या वो एनिमल (Animal) के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क में नजर आएँगे क्या। जिसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि उस बारे में सभी को बाद में पता चलेगा। साथ ही उन्होंने संदीप वांगा की डायरेक्शन की खूब तारीफ भी की थी। साथ ही उन्होंने बताया की कैसे जमाल कुडू गाने पर उनका डांस कितना अलग था।
एक्टर ने खा की गाने के लिए कोई कोरियोग्राफर नहीं था लेकिन जैसी ही सौरभ ने करना शुरू हुआ मैंने कॉपी किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 476 से ज्यादा करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
