बॉलीवुड

बॉबी देओल को बॉलीवुड में नहीं लाने चाहते थे पिता धर्मेंद्र, एनिमल एक्टर ने कहा - 'वो हमेशा हमें इससे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 07:45 AM IST

Bobby Deol on Father Dharmendra: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया क्यों उनके पिता धर्मेंद्र अपने बच्चों को बॉलीवुड में नहीं लाना चाहते थे। बॉबी देओल ने जो वजह बताई है उसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Image

Bobby Deol on Father Dharmendra

Bobby Deol on Father Dharmendra: 'एनिमल' (Animal) फेम बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉबी देओल से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले बॉबी देओल का इंटरव्यू सामने आया था जिसमें वे अपनी मां प्रकाश कौर को लेकर बोलते दिखे थे। अब इसके बाद बॉबी देओल का नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। इस इंटरव्यू में बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र को लेकर कई खुलासे किए हैं। जानते हैं, बॉबी देओल ने इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर क्या-क्या कहा है।

बॉलीवुड में नहीं लाना चाहते थे पापा

बॉबी देओल इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड (Instant Bollywood) को दिए इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर बात करते दिखे। बॉबी देओल ने बचपन को याद करते हुए कहा, 'पापा (Dharmendra) नहीं चाहते थे कि हम लोग फिल्म इंडस्ट्री में आएं। वे हमेशा हमें इससे दूर रखना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि हम अच्छी पढ़ाई करें और किसी दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाएं। उन्हें लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री में बहुत उतार-चढ़ाव हैं, और वे नहीं चाहते थे कि हम उससे गुजरें।' लेकिन इसके बाद भी बॉबी देओल और उनके भाई सनी देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा और खूब नाम कमाया।

इस फिल्म-सीरीज में नजर आएंगे बॉबी देओल

एक्टर बॉबी देओल इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। बॉबी देओल आलिया भट्ट संग एक फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज 'आश्रम 4' में एक बार फिर बॉबी देओल का जलवा दिखने वाला है। बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र को लेकर दिए इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article