बॉलीवुड

शराब छोड़ने के बाद हल्का महसूस कर रहे हैं बॉबी देओल, बोले- 'जिंदगी ने दूसरा मौका...'

Bobby Deol on Alcohol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनकी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच बॉबी देओल ने शराब को लेकर बात की है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वो शराब छोड़ने के बाद कैसा महसूस कर रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- bobby deol instagram

Bobby Deol on Alcohol: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल शुरू से ही अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी ने फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। इसके बाद बॉबी फिल्म गुप्त में नजर आए, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। इस मूवी ने बॉबी देओल को रातों-रात स्टार बना दिया। हालांकि इसके बावजूद उनके करियर में उतार-चढ़ाव काफी उतार-चढ़ाव आए। इसके बाद साल 2020 में आश्रम नाम की वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसने बॉबी को फिर से स्टार बना दिया। वहीं बॉबी देओल की पर्सनल जिंदगी में सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया है कि शराब छोड़ने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

बॉबी देओल ने कही ये बात

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया, 'मैंने शराब छोड़ दी है और इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है। हर इंसान की जेनेटिक्स अलग होती है। कोई नहीं समझता कि नशा कैसे असर करता है। कुछ लोगों में ऐसी जीन होती हैं कि वो चीजों के आदी हो जाते हैं। भगवान ने मुझे दूसरा मौका दिया है। जिंदगी में ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। बदलाव की आवाज अंदर से आनी चाहिए। शराब छोड़ने के बाद मैं बेहतर इंसान बन गया हूं। मेरे सारे रिश्ते सौ गुना अच्छे हो गए हैं।' इस दौरान उन्होंने अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड और आर्यन खान के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, 'आर्यन सोच में बहुत परिपक्व है। वो एक सच्चा टास्कमास्टर और परफेक्शनिस्ट है। मुझे लगा जैसे मेरा अपना बेटा कह रहा हो मुझे ये चाहिए, ऐसे करो। अगर ये सीरीज इतनी अच्छी बनी है, तो इसका पूरा क्रेडिट आर्यन को जाता है। उसने दुनिया को साबित कर दिया। शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार का बेटा होने का दबाव था, फिर भी उसने हिम्मत दिखाई और डायरेक्टर के तौर पर अपनी आवाज बनाई सलाम है उसे मुझे उस पर बहुत नाज है।'

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में गर्दा उड़ा दिया था। बॉबी देओल और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब बॉबी देओल फिल्म एनिमल पार्क में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल, आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article