Bipasha Basu and Karan Singh Grover Daughter Video: बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते शनिवार, 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों एक्टर्स को दुनिया भर के फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब बिपाशा बसु हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बिपाशा और करण अपनी गोद में बेटी को लिए घर वापस लौट आए हैं। घर में घुसने से पहले दोनों कपल नन्ही सी बेटी के साथ पोज करते नजर आए हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मां-बात बनने की खुशी में कपल को बधाई दे रहे हैं।
बिपाशा की गोद में नजर आई नन्ही मेहमान
बिपाशा बसु और करण ने बीते शनिवार को बेटी के जन्म के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी, जिसके बाद आज बिपाशा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हॉस्पिटल से वापस घर आते हुए दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपनी नन्ही सी बेटी को बिपाशा सीने से चिपकाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं पिता बने करण सिंह ग्रोवर की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। दोनों कपल अपनी बेटी को गोद में लिए पोज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
प्रेग्नेंसी नहीं थी आसान
बेटी को जन्म देने से पहले बिपाशा बसु ने इस बात का खुलासा किया था कि 43 साल की बिपाशा के लिए प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने काफी कठिन रहे थे, इस बीच वह काफी बीमार भी रही थीं। हालांकि दोनों ने इसी साल अगस्त के महीने में अपने माता-पिता बनने की खबर अपने फैंस को बताई थी। इसके साथ ही बिपाशा का बेबी बंप के साथ फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
बता दें कि बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी, शादी के बाद से ही ये दोनों कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
