बॉलीवुड

Bihar Board से पढ़े हैं ये 7 सितारे, कोई पढ़ाई में था हिट तो कोई फुस्स

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बिहार को देशभर में ऐसे राज्य के रूप में पहचाना जाता है, जो सबसे ज्यादा आईएएस और पीसीएस पैदा करता है। कहा जाता है कि बिहार में बच्चे जन्म बाद में लेते हैं, उनके आईएएस बनने की भविष्यवाणी पहले हो जाती है। हालांकि कुछ बच्चे ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने सिविल सर्विसेज नहीं बल्कि कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

Image

Bihar Board BSEB 12th Result 2023:

Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे कलाकार हैं, जो बिहार से रिश्ता रखते हैं। बिहार को देशभर में ऐसे राज्य के रूप में जाना जाता है जो सबसे ज्यादा सिविल सर्वेंट पैदा करता है लेकिन कला के क्षेत्र में भी यह राज्य पीछे नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जो बिहार में पैदा होने के बाद भी सिविस सर्विसेज नहीं बल्कि फिल्मों की ओर आकर्षित हुए और कड़ी मेहनत से लोगों के बीच में पहचान बनाई। इन कलाकारों के हुनर का सिक्का दुनियाभर में चलता है। आइए आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं....

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार के रहने वाले मनोज वाजपेयी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि मनोज का फैमिली बैकग्राउंड एक किसान परिवार का है। मनोज वाजपेयी ने चौथी क्लास तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। बाद में उन्हें बेतिया में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। यहां उन्होंने केआर हाईस्कूल से मैट्रिक (10वीं) की। उन्होंने बेतिया के ही महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

पंजक झा (Pankaj Jha)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

फिल्मों में साइड रोल निभाने वाले एक्टर पंकज झा की शुरुआती पढ़ाई सहरसा से हुई है। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से बीएफए की पढ़ाई की और उसके बाद वो फिल्मों में जगह बनाने के लिए निकले। पंकज झा को दर्शकों ने गुलाल, ब्लैक फ्राइडे और हासिल जैसी फिल्मों में देखा है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता भी बिहार से ही था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग पटना से की और जब उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया तो उन्होंने वहां के कॉलेज में दाखिला लिया। सुशांत इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे, जिनको दर्शक उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जानते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने काई पो छे, दिल बेचारा और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया था।

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी की फोक सिंगर शारदा सिन्हा भी बिहार से ही नाता रखती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से कम्पलीट की है। शारदा सिन्हा ने फोक सॉन्गस गाने के साथ-साथ फिल्मों में भी गायक का काम किया है।

संजय मिश्रा (Sanjay Mishra)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार संजय मिश्रा बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। संजय मिश्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से की थी। संजय मिश्रा सालों से मुंबई में रह रहे हैं लेकिन उनके अंदर से उनका दरभंगा अभी तक नहीं निकला है। वो आज भी वैसे ही रहते हैं, जैसे लोग गांव में रहा करते थे।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं ये सितारे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का रिश्ता बिहार के पटना शहर से रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा के पिता एक जाने-माने व्यक्ति थे, जो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक्टर बने लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना से ही अपनी शुरुआती पढ़ाई की और फिर मुंबई में नाम कमाने के लिए आ गए।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं ये सितारे

बिहार बोर्ड से पढ़े हैं ये सितारे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना से की है। पटना में उन्होंने थिएटर शुरु किया और फिर कड़ी मेहत के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article