बॉलीवुड

Bigg Boss OTT 2: बच्चों को याद कर फूट-फूट कर रोने लगीं आलिया सिद्दीकी, कहा- ‘अगर नवाज से तलाक नहीं लेती..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 22, 2023, 07:55 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का जबरदस्त आगाज हो गया है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया अपने बच्चों को याद कर फूट-फूट कर रोती नजर आई हैं, जिसके साथ ही उन्होंने अपने बिग बॉस में आने के फैसले पर भी बात की है।

Image

Aaliya Siddiqui in Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस की एक बार फिर वापसी हो गई है। हालांकि टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा धमाकेदार सीजन अब शुरू हो गया है, जिसमें आलिया सिद्दीकी से लेकर फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) तक कई लोकप्रिय चेहरे देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी के बुधवार के एपिसोड में आलिया सिद्दीकी ने अपने बच्चों को लेकर दर्द बयां किया है। अपने घर और बच्चों से दूर बिग बॉस के घर में आलिया अपने बेटे और बेटी को काफी मिस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में आने की वजह का भी खुलासा किया है। जिसे जानकर अब दर्शकों को थोड़ी हैरानी हो रहा है।

‘मैं बिग बॉस में कभी नहीं आती अगर..’

अपने बच्चों और नवाजुद्दीन के साथ तलाक के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, ‘मुझे अपने बच्चों की याद आ रही है, मेरा छोटा बेटा बिल्कुल मेरी तरह है। अगर वो मुझे मिस भी करेगा तो भी किसी को नहीं बताएगा। वो अपनी बातें शेयर नहीं करता है। जिसके बाद वह बीमार पड़ जाता है। हालांकि मेरी बेटी बोल देती है।’

इसके साथ ही आलिया ने बताया, ‘मैं अपने बच्चों को इस तरह अकेले कभी छोड़कर नहीं आती, अगर मैंने तलाक नहीं लिया होता तो। तलाक के बाद अब मुझे अपने करियर के बारे में भी सोचना पड़ेगा। इसी वजह से मैंने बिग बॉस ओटीटी के लिए हां किया और एक बार जब कोई फैसला कर लिया तो फिर पीछे देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’

आलिया सिद्दीकी को इस तरह अपने बच्चों के लिए इमोशनल होता देख, दर्शकों का भी दिल पसीज गया है। बता दें कि कुछ समय पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद दोनों अलग हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article