टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Aaliya Siddiqui ने किया नवाजुद्दीन संग रिश्ते पर खुलासा, कहा 'नहीं करूंगी दुबारा शादी, प्यार से उठ गया भरोसा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 09:39 AM IST

Aaliya siddiqui on Nawazuddin siddiqui : बिग बॉस ओटीटी के बीते एपिसोड में आलिया सिद्दीकी अपने और नवाज की लव स्टोरी के बारे में बता रही हैं। इसी के साथ वो अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर भी खुलासे करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

Aaliya siddiqui on Nawazuddin siddiqui : बिग बॉस ओटीटी के बीते एपिसोड में आलिया सिद्दीकी अपने और नवाज की लव स्टोरी के बारे में बता रही हैं। इसी के साथ वो अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर भी खुलासे करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Aaliya siddiqui on Nawazuddin siddiqui : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शो के एक एपिसोड में आलिया सिद्दीकी अपने और नवाजुद्दीन के रिश्ते पर बात पर बात करती हुई नजर आ रही है। साथ ही अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर भी बातचीत कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के एपिसोड में सायरस ब्रोचा ने आलिया से नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) से सवाल किए थे। जिसके जवाब में आलिया कहती हैं कि उन दिनों नवाज के भाई उनके असिस्टेंट हुआ करते थे। तब मैं एकता नगर में रहती थी। मैं पीजी में थी और मुझे वहां से बाहर निकाल दिया गया था। इसलिए उनके भाई ने मुझसे कहा कि मैं वहां कुछ दिनों के लिए रह सकती हूं। नवाज के प्यार में आलिया कैसी पड़ी इस बात पर वो कहती हैं कि मैं कम्फर्टेबल नहीं थी। मैंने उसकी फोटो देखी थी और उसकी आंखें मुझे काफी पसंद आई थी। उसकी आंखें बहुत सेक्सी हैं। फिर हमारी मुलाकात हुई और हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बार हम लिव इन में रहने लगे। यही हमारी जर्नी रही है।

आलिया (Aaliya Siddiqui) अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर कहती हैं कि वो इटली से हैं। वह बहुत हैंडसम है और इसमें कोई शक नहीं है। मेरी एक फ्रेंड भी उसे पसंद करने लगी थी और मैंने ये बात उसे बताई भी। उस वक्त हमारे बीच कुछ भी नहीं था। उसने कहा कि उसे मेरी आंखें बहुत पसंद हैं और फिर हमारी बातचीत शुरू हो गई। वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वो आपको प्रोटेक्टेड फील कराता है और इसी वजह से मैं इस रिलेशनशिप में खुलकर 19 साल के बाद आई। मुझे इसे लेकर कोई डर नहीं था।' शो की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका, जिया ,अविनाश और पलक पुरसवानी का नाम शामिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article