बॉलीवुड

Bhooth Bangla: ए-लिस्टर हीरोइन्स को छोड़कर अक्षय कुमार ने इस पंजाबी कुड़ी पर लगाया 100 करोड़ी दांव!! जानें नाम

Wamiqa Gabbi in Akshay's Bhooth Bangla: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वो डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला (Bhooth Bangla) नाम की मूवी करने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने इस मूवी के लिए वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) को फाइनल किया है, जो पहली बार खिलाड़ी कुमार के साथ दिखाई देंगी।

Image

Bhooth Bangla wamiqa Gabbi

Wamiqa Gabbi in Akshay's Bhooth Bangla: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 सालों के बाद हाथ मिलाने का फैसला लिया है और भूल बंगला नाम की एक हॉरर कॉमेडी मूवी दर्शकों के सामने लाएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे जबरदस्त कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। एक वक्त था जब प्रियदर्शन अक्षय, राजपाल और परेश जैसे कलाकारों के साथ सुपरहिट कॉमेडी मूवीज दिया करते थे। दर्शक इन सभी को फिर से साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं। अगर फिल्म भूल बंगला से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ पंजाबी कुड़ी वामिका गब्बी नजर आएंगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है कि मेकर्स को लगता है कि वामिका गब्बी भूल बंगला के लिए एकदम परफेक्ट च्वाइस हैं। सूत्र के अनुसार, 'वामिका ने पिछले कुछ समय में ओटीटी पर जो काम किया है, उससे सभी को प्रभावित किया है। जल्द ही वो वरुण धवन की बेबी जॉन में नजर आएंगी, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी है। बेबी जॉन के बाद वामिका को दर्शक अक्षय कुमार की भूल बंगला में देखेंगे। भूल बंगला में वामिका गब्बी का अहम रोल है।'

भूल बंगला में वामिका गब्बी और अक्षय कुमार के बीच अजीब-ओ-गरीब रिश्ता देखने को मिलेगा। सूत्र के अनुसार, 'वामिका गब्बी के साथ-साथ फिल्म भूल बंगला में दो और भी फीमेल लीड दिखाई देंगी। फिल्म में ये तीन हीरोइन्स एक ही घर में नजर आएंगी, जिनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। फिल्म में वामिका के साथ-साथ दो और कौन सी हसीनाएं दिखाई देंगी, इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा।' फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी और मेकर्स इसे 2025 के थर्ड क्वार्टर में रिलीज करने की सोच रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article