बॉलीवुड

Battle Of Galwan: सलमान खान ने दिया गोविंदा को बड़ा मौका, जोड़ी को साथ में देखने के फैन्स हैं बेताब

Govinda in Battle Of Galwan: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) में 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अहम रोल में दिखाई देंगे। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Image

Pics Credit: IMDb

Govinda in Battle Of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को आने वाले दिनों में फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। इस मूवी का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। हाल ही में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वॉर पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर गेस्ट नजर आईं। इस शो के मंच पर सलमान खान और सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा के साथ रीयूनियन की बात की। इस चर्चा के बाद फैन्स को लग रहा है कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में अब गोविंदा (Govinda) अहम रोल में नजर आ सकते हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे गोविंदा

'बिग बॉस 19' के मंच पर हुई चर्चा के दौरान सलमान खान ने प्रोजेक्ट के नाम का खुलासा नहीं किया। ऐसे में अब लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि गोविंदा को आने वाले दिनों में सलमान खान की वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा। सोशल मीडिया अकाउंट इनसाइड बॉक्स ऑफिस के मुताबिक गोविंदा ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 के गलवान घाटी पर हुई बहस पर आधारति है।

गोविंदा ने शुरू कर दी है शूटिंग

सलमान खान के साथ फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली और जेन शॉ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बैटल ऑफ गलवान' के अलावा सलमान खान ने यह भी पुष्टि की कि 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर अभी काम चल रहा है।

गोविंदा-सलमान की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं फैन्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आई थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article