बॉलीवुड

Battle Of Galwan का First Look कब होगा रिलीज? Salman Khan के पक्के फैंस जानें जवाब

Battle Of Galwan First Look: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फैंस काफी समय से बैटल ऑफ गलवान के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने कुछ वक्त पहले एक पोस्टर के जरिए फिल्म का अनाउंसमेंट किया था, जिसके बाद से ही सभी इसकी पहली झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो मेकर्स सलमान खान के बर्थडे पर बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Image

Image Source: Salman Khan

Battle Of Galwan First Look: सलमान खान इन दिनों अपनी बिग बजट वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवान में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि भाईजान का भविष्य इस फिल्म पर काफी हद तक निर्भर करता है। अगर बैटल ऑफ गलवान से सामने आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे और फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश करेंगे। (इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र को याद कर निकले सलमान खान ने आंसू, शो ने दिया 'ही-मैन' को श्रद्धांजलि)

Salman Khan के बर्थडे पर आएगा बैटल ऑफ गलवान का फर्स्ट लुक

अगर मिड-डे से सामने आई ताजा खबरों की मानें तो डायरेक्टर अपूर्वा लखिया इन दिनों बैटल ऑफ गलवान के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। गलवान वैली में हुई भारत-चीन की झड़प की कहानी पर आधारित बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान एक रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले करते दिखेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, "अपूर्वा लखिया सलमान खान के बर्थडे पर इसका फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे। बैटल ऑफ गलवान के वॉर ड्रामा है लेकिन इसके फर्स्ट लुक में दर्शकों को एक्शन नहीं बल्कि ऐसे भावनात्मक सीन्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को बैटल ऑफ गलवान की लैंगुएस से इंट्रोड्यूस कराएंगे।"

सलमान खान ने की है बैटल ऑफ गलवान के लिए काफी मेहनत

सलमान खान ने कुछ दिनों पहले पीटीआई के साथ बैटल ऑफ गलवान के बारे में एक्सक्लूसिव बात की थी और कहा था, "इस फिल्म के लिए काफी फिजिकल मेहनत करनी पड़ रही है। मेरे लिए सेट का हर दिन भारी पड़ता है। मैं इस फिल्म के लिए आने वाले दिनों में भी ये मेहनत जारी रखूंगा। पहले मैं जिम में कम मेहनत करता था लेकिन बैटल ऑफ गलवान के लिए मैं अब रोज कड़ी मेहनत करता हूं।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article