बॉलीवुड

BMCM के बाद अब सलमान खान और वरुण धवन संग फिल्म बनाएंगे अली अब्बास जफर, बातों-बातों में दिया हिंट!

Ali Abbas Zafar Wants To Cast Salman Khan And Varun Dhawan IN A Film: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज में चार ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं हाल ही में इसके डायरेक्टर ने बताया कि वह सलमान खान और वरुण धवन को भी एक मूवी में कास्ट करना चाहते हैं।

Image

सलमान खान और वरुण धवन संग फिल्म करेंगे अली अब्बास जफर

Ali Abbas Zafar Wants To Cast Salman Khan And Varun Dhawan IN Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की रिलीज के लिए अब केवल चार ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। उनकी मूवी एक्शन और ड्रामे से भरपूर होने वाली है। फिल्म को अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने डायरेक्ट किया है, जो कि कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। अक्षय और टाइगर को एक ही मूवी में कास्ट करने के बाद अब अली अब्बास जफर ने सलमान खान और वरुण धवन को भी एक ही मूवी में कास्ट करने की इच्छा जाहिर की है।

अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने पिंकविला को हाल ही में इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। फिल्म के सिलसिले में बात करते-करते अली अब्बास जफर ने बताया कि वह सलमान खान और वरुण धवन को भी एक मूवी में कास्ट करना चाहते हैं। अली अब्बास जफर ने बताया कि वह सलमान खान और वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है और वह किसी भी फिल्म के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन होंगे। अली अब्बास जफर ने ये भी कहा कि वरुण धवन और सलमान खान एक-दूजे पर जान छिड़कते हैं। खुद अली की बॉन्डिंग भी सलमान खान और वरुण से बहुत अच्छी है। ऐसे में वह दोनों को एक मूवी में कास्ट करने के लिए बेताब हैं।

'बड़े मियां छोटे मियां' में कैटरीना कैफ को कास्ट करना चाहते थे अली अब्बास जफर

अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान ही यह भी बताया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सबसे पहले कैटरीना कैफ को चुना गया था। हालांकि बिजी शेड्यूल के कारण एक्ट्रेस ने मूवी ठुकरा दी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article