Ali Abbas Zafar Breaks Silence On Bade Miyan Chote Miya Box Office Clash: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। लेकिन इन सबसे इतर 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'मैदान' (Maidaan) के साथ होगी। दोनों मूवीज ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही हैं, जिससे इनकी कमाई पर भी तगड़ा असर पड़ेगा। वहीं अब इस क्लैश पर 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने चुप्पी तोड़ी है।
अली अब्बास जफर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर पिंकविला से बातचीत की, जिसमें उन्होंने फिल्म के सिलसिले में काफी कुछ बताया। अली अब्बास जफर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' (Maidaan) के क्लैश के बारे में कहा, "मैं सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि वो जाएं और मैदान व 'बड़े मियां छोटे मियां' देखें, जब भी उनके पास वक्त हो। ये लॉन्ग वीकेंड होने वाला है। दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। मुझे लगता है कि ये दोनों बहुत ही अलग फिल्में हैं और दोनों ही दर्शकों का बेस्ट मनोरंजन करेंगी। तो जाइए और ईद पर प्लीज इसे देखिये।"
अली अब्बास जफर 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) और 'मैदान' (Maidaan) के क्लैश पर यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम चाहते हैं कि लोग थिएटर आएं, एंजॉय करें और हमारा समर्थन करें, क्योंकि हम सभी एक साथ हैं। यहां कोई भी क्लैश नहीं है, कोई नकारात्मकता हमारे बीच नहीं है। हमारा सम्मान एक-दूजे के लिए है, क्योंकि हम जानते हैं कि मूवी को तैयार करने में हमने कड़ी मेहनत की है।" बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फुलऑन एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।
