बॉलीवुड

तमिल के बाद हिंदी में धमाल मचाएगी 'बैड गर्ल', इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 21, 2025, 04:54 PM IST

Bad Girl Hindi Release Date: वेट्रिमारन (Vetrimaaran) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) की हिंदी रिलीज डेट सामने आ गई है। एक्ट्रेस अनजली सिवरामन (Anjali Sivaraman) की फिल्म बैड गर्ल इस दिन हिंदी में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। तो चलिए जानते हैं क्या है रिलीज डेट।

Image

Image Source: IMDb

Bad Girl Hindi Release Date: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और वेट्रिमारन (Vetrimaaran) की फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बैड गर्ल को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। काफी समय से फैंस को फिल्म बैड गर्ल की हिंदी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में फिल्म बैड गर्ल की हिंदी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म बैड गर्ल इस दिन हिंदी में रिलीज होने वाली है।

इस दिन हिंदी में रिलीज होगी 'बैड गर्ल'

अनुराग कश्यप की फिल्म बैड गर्ल एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म बैड गर्ल की हिंदी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अनजली सिवरामन (Anjali Sivaraman) की लीड रोल वाली फिल्म बैड गर्ल को सितंबर 2025 की शुरुआत में तमिलनाडु में रिलीज किया गया था। अब दर्शकों की डिमांड पर हिंदी वर्जन रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 26 सितंबर को बड़े पर्दे पर हिंदी में रिलीज होगी। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। अब साउथ के बाद ये फिल्म नॉर्थ भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है।

क्या है फिल्म की कहानी

वर्शा भारती (Varsha Bharath) के डायरेक्शन में बनी फिल्म बैड गर्ल की हिंदी रिलीज की खबर ने लोगों को खुश कर दिया है। फिल्म बैड गर्ल कहानी रम्या की जर्नी पर आधारित है, जो एक टीनएजर लड़की है। कहानी में रम्या की हाई स्कूल, कॉलेज, और फिर बाहर की दुनिया में यात्रा दिखाई गई है, जहां वो अपने परफेक्ट पार्टनर की तलाश करती है। लेकिन समाज के नियम, सख्त पैरेंट्स, अनरक्वाइटेड लव और अपने ही दिमाग की उथल-पुथल उसे रोकते हैं। फिल्म बैड गर्ल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article