बॉलीवुड

Baatein Dil Se: 'दोनों अलग है' Cocktail 2 में दीपिका से हो रही तुलना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 12:37 PM IST

Baatein Dil Se: कृति सेनन ने कॉकटेल 2 को लेकर 'बातें दिल से विद नाविका कुमार' में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण से हो रही तुलना ने उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला।

Image

कृति सेनन ने दीपिका को लेकर कही ये बात (Image Source: Timesnow/ Pinterest)

Baatein Dil Se: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है।खासकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जगह कृति सेनन के आने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर दोनों एतक्ट्रेस की तुलना शुरू हो गई।। इन सब के बीच कृति सेनन ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में नजर आईं। इस दौरान कृति सेनन ने दीपिका पादुकोण से हो रही तुलना पर चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं पॉडकास्ट के दौरान कृति सेनन ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

दीपिका पादुकोण को लेकर कही ये बात

'बातें दिल से विद नाविका कुमार' में बातचीत के दौरान कृति सेनन ने कहा कि जैसे ही उन्होंने 'कॉकटेल 2' करने के लिए हां कहा था, उन्हें पता था कि लोगों की तुलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'जब भी किसी हिट फिल्म का सीक्वल या फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट बनता है और पूरी स्टारकास्ट बदल जाती है, तो तुलना होना तय है। खासकर तब, जब पिछली फिल्म का कोई किरदार लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुका हो।' कृति ने माना कि 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण का वेरोनिका वाला किरदार आज भी लोगों को याद है। उन्होंने कहा, 'दीपिका उस फिल्म में कमाल की थीं। 'कॉकटेल' उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव साबित हुई और वेरोनिका आज भी लोगों के पसंदीदा किरदारों में गिनी जाती है।'

'दोनों अलग रोल है'

हालांकि कृति सेनन ने साफ कहा कि उन्होंने कभी खुद पर वेरोनिका जैसा किरदार निभाने का दबाव नहीं लिया। उन्होंने बताया, 'जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे समझ आ गया था कि मेरा किरदार 'एली' बिल्कुल अलग है। वो न तो वेरोनिका जैसी है और न ही उसे वैसा बनाने की कोशिश की गई है।' कृति ने आगे कहा कि पहली नजर में दोनों किरदार थोड़े-बहुत एक जैसे लग सकते हैं, क्योंकि दोनों ही बेफिक्र, मॉडर्न और अपने-अपने अंदाज में बिंदास हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दोनों के बीच का फर्क साफ नजर आता है। उन्होंने कहा, 'दोनों की परवरिश अलग है, सोच अलग है और फिल्म में उनका सफर भी पूरी तरह अलग है। इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी पुराने किरदार को दोहरा रही हूं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article