Baatein Dil Se: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हुई, जिसे लोग खूब प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म छाई हुई है। इस बीच कृति सेनन ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट बातें दिल से (Baatein Dil Se) में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में उन्होंने क्या कहा...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se With Navika Kumar: "मैंने एक डायरी बनाई...", Kriti Sanon ने अपने सपनों को लेकर किया खुलासा)
कृति सेनन ने कही ये बात
टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में कृति सेनन ने कबीर बहिया संग अपने रिश्ते पर कहा, ' "मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर शादी होने से पहले कुछ भी नहीं बोलना चाहती। जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं खुद इसके बारे में बात करूंगी।" उन्होंने कहा कि जिंदगी की कुछ बातें सिर्फ उनके और उनके करीबी लोगों के लिए होती हैं। कृति ने अपनी बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में कबीर बहिया की मौजूदगी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वहां मेरे कई दोस्त मौजूद थे, इसलिए मैं न तो इन खबरों की पुष्टि करूंगी और न ही इनकार।"
इस फिल्म में नजर आ रही हैं कृति सेनन
बताते चलें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कृति और कबीर के ब्रेकअप की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं। इसकी वजह कबीर बहिया की एक लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीर थी। हालांकि, जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। सूत्र ने कहा कि तस्वीर में नजर आ रही लड़की कबीर की फैमिली फ्रेंड हैं, जिन्हें वह अपनी बहन की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई जाने लोग जल्दबाजी में गलत मतलब निकाल लेते हैं और अफवाहें फैलाने लगते हैं। कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मौजूद है। लोग मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है।
