टाइम्स नाउ नेटवर्क के फेमस पॉडकास्ट 'बातें दिल से विद नाविका कुमार' (Baatein Dil Se With Navika Kumar) पर अब तक कई नामी लोग आ चुके हैं और अपनी जिंदगी की वो बातें शेयर कर चुके हैं, जिनके बारे में किसी को अब तक नहीं पता है। इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है, जिसने ये खुलासा किया है कि सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत लगती है और उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनॉन की, जिन्होंने हाल ही में टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ दिल की बातें की और अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Alpha Review: बोरिंग-प्रेडिक्टेबल स्टोरी में मिसफिट "बेबी" आलिया भट्ट
किस्मत से Kriti Sanon ने शुरू की थी मॉडलिंग
अदाकारा कृति सेनॉन ने फिल्मों में हाथ आजमाने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमा लिया था। कृति ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए बताया, "मुझे उस वक्त नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं क्योंकि मैंने बाई चांस मॉडलिंग शुरू की थी। मेरी बहन ने कुछ तस्वीरें क्लिक की थीं, जिन्हें आज मैं देखती हूं तो खुद हिल जाती हूं। हम सब जब अपनी 15-16 साल की उम्र की तस्वीरें देखते हैं तो सोचते हैं कि हम कैसे दिखते थे।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maatrubhumi: बीच मझधार में अटकी सलमान खान की फिल्म, CBFC ने नहीं जारी किया सर्टिफिकेट
अपने सपनों को डायरी में लिखती हैं Kriti Sanon
अदाकारा कृति सेनॉन ने बताया कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि वो जिंदगी में वो सबकुछ कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने कभी प्रार्थना की थी। कृति सेनॉन के अनुसार, "मैं जब काम करके घर पहुंचती हूं तो भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं वो कर पा रही हूं, जिसका कभी सपना देखती थी। मैं ये काम करते हुए ऐसा नहीं कह सकती हूं कि मैं थक गई हूं। मैं खुद को लकी मानती हूं।"
कृति ने बताया कि जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला, उससे पहले उन्होंने अपनी डायरी में इसके बारे में लिखा था। कृति के अनुसार, "भले ही मुझे नेशनल अवॉर्ड मिल गया हो लेकिन इससे मेरे घर पर कुछ नहीं बदला है। मैं आज भी मेरी मां के लिए वही कृति हूं, जिसको वो डांट देती थीं। जब मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला, उससे 2 साल पहले मैंने इसके बारे में अपनी डायरी में लिखा था।"
