बॉलीवुड

Baatein Dil Se: 'जब वी मेट' से बाहर किए जाने पर Imtiaz Ali से खफा है बॉबी देओल, कहा 'तुमने ऐसा किया मेरे साथ'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2026, 11:03 AM IST

Imtiaz Ali Speak on Bobby Deol: इम्तियाज अली ने अभी हाल ही में Times Now से खास बातचीत के दौरान बॉबी देओल को अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ डायरेक्टर ने एक खुलासा भी किया।

Image

इम्तियाज अली ने बॉबी देओल को लेकर कही ये बात (Image Source: Times Now/ IMDb)

Imtiaz Ali Speak on Bobby Deol: फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) इन दिनों अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इम्तियाज अली की ये फिल्म आज यानी 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसी बीच इम्तियाज अली का एक नया इंटरव्यू चर्चा में है। टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार (Navika Kumar) के शो 'बातें दिल से' में उन्होंने अपनी और बॉबी देओल (Bobby Deol) की दोस्ती पर बात की। साथ ही यह भी बताया कि आखिर बॉबी देओल के साथ 'जब वी मेट (Jab We met)' न बनाने की वजह क्या थी।

बॉबी देओल के साथ है गहरी दोस्ती

डायरेक्टर इम्तियाज अली एक बार फिर खबरों में हैं। इसकी वजह इम्तियाज अली का अभी हाल ही में सामने आया एक इंटरव्यू है। टाइम्स नाउ से बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा, 'उस वक्त मैं एक ऐसा डायरेक्टर था जिसकी फिल्म अभी रिलीज ही नहीं हुई थी, और मेरी फिल्म ने भी कोई खास कमाल नहीं किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'बॉबी और मैं एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते थे।' जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी ऐसा ही रिश्ता है, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां, बिल्कुल।' अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने बताया कि उनकी बॉबी से अभी हाल ही में बात हुई है। जब उनसे पूछा गया कि आखिरी बार कब बात हुई थी, तो उन्होंने कहा, 'अभी कुछ ही समय पहले।' इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, 'जब भी बॉबी बात करते हैं, तो कहते हैं, 'यार, तुमने ऐसा किया मेरे साथ' जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉबी आज भी इस बात का जिक्र करते हैं, तो इम्तियाज मुस्कुराते हुए बोले, 'हां, ये गिले-शिकवे तो चलते रहते हैं।'

बॉबी देओल की ये फिल्म मचा रही है धमाल

एक्टर बॉबी देओल फिल्म बंदर को लेकर खबरों में हैं। बॉबी देओल की फिल्म बंदर इन दिनों धमाल मचा रही है। फिल्म स्टोरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इम्तियाज अली के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article