बॉलीवुड

'जब वी मेट' से बाहर होने के सालों बाद Bobby Deol का छलका दर्द, बोले 'मेरा दिल सच में...'

Bobby Deol on Losing Jab We Met: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने इम्तियाज अली की हिट मूवी 'जब वी मेट' में खुद को शाहिद कपूर से रिप्लेस किया जाने पर बात की।

Image

'जब वी मेट' से बाहर होने पर बोले बॉबी देओल (Pic Credit: Instagram)

Bobby Deol on Losing Jab We Met: इम्तियाज अली ने साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' (Jab We Met) का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी ऑनस्क्रीन देखने को मिली थी। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। शाहिद कपूर से पहले मेकर्स की पसंद इस मूवी के लिए बॉबी देओल (Bobby Deol) थे। इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही बॉबी देओल को शाहिद कपूर से रिप्लेस कर दिया था। अब बॉबी देओल इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को गंवाने के बारे में खुलकर बात की। इस झटके के बावजूद बॉबी देओल और फिल्म निर्माता दोस्त हैं।

'जब वी मेट' में रिप्लेस होने के बारे में बॉबी देओल ने की बात

'आप की अदालत' में अपने इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने बताया कि इम्तियाज की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'सोचा न था' से काफी प्रभावित हुए थे। इस मूवी में बॉबी देओल के कजिन अभय देओल ने लीड रोल प्ले किया था। यही वजह थी कि उन्हें इम्तियाज अली पर भरोसा था। बॉबी देओल को लगा था कि इम्तियाज अली अच्छे डायरेक्टर और उन्हें उनकी अगली में काम करना चाहिए। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है मोहनलाल की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

Bobby Deol's Bandar

Bobby Deol's Bandar

इसके बाद 'जब वी मेट' बनी। बॉबी देओल ने इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचाने में मदद की थी। इस मूवी के जरिए वो करीना कपूर को रोम-कॉम फिल्म में लेकर आए। कई वजह से इस मूवी में देरी हुई। इम्तियाज ने करीना कपूर को फिल्म के लिए फाइनल किया लेकिन बॉबी की जगह शाहिद कपूर को यह रोल मिल गया। यह मूवी शाहिद और करीना के करियर की बेस्ट हिट बन गई।(इसे भी पढ़ें: Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, लता मंगेशकर से होती थी तुलना)

बॉबी देओल ने कहा, 'अब चीजें काफी पुरानी हो गई हैं। हम दोस्त हैं। मेरा दिल इसलिए टूटा था क्योंकि मेरे करियर के उस दौर में मुझे इस तरह की एक फिल्म की बहुत ज़रूरत थी।' बॉबी देओल ने कबूल किया था कि एक एक्टर की लाइफ में इस तरह की घटना होती रहती हैं।

'बंदर' में बॉबी देओल आएंगे नजर

बॉबी देओल को आने वाले दिनों में अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में देखा जाएगा। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में बॉबी देओल एक पॉप स्टार की निभा रहे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा बॉबी देओल को आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article