बॉलीवुड

Asia Cup 2023: मोहम्मद सिराज की बॉलिंग ने उड़ाए Shraddha Kapoor के होश, एक्ट्रेस बोलीं- 'अब आप ही बताओ सिराज..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 18, 2023, 08:16 AM IST

IND vs SL, Asia Cup Final 2023: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने टीम इंडिया की जीत पर रिएक्ट किया है। उन्होंने मोहम्मद सिराज की बॉलिंग की तारीफ में ये बात कही है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

Shraddha Kapoor on Mohammed Siraj

IND vs SL, Asia Cup Final 2023: एशिया कप 2023 को भारत ने अपने नाम कर लिया है। बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त बल्लेबाजी ने श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस कर दिया है। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज की बोलिंग तो श्रीलंकाई बल्लेबाजी के लिए आग उगलती नजर आ रही थी। एशिया कप के फाइनल मैच पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी निगाहे टिकाई हुई थीं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भारतीय टीम की जीत पर रिएक्ट भी किया है। वह मोहम्मद सिराज को बॉलिंग की जमकर तारीफ करती दिख रही है। इससे पहले भी श्रद्धा क्रिकेट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी है। आइए एक्ट्रेस के इस कमेंट पर एक नजर डालते हैं।

‘अब तुम बताओ सिराज खाली समय का हम क्या करें?’

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी श्रीलंका की टीम 50 रनों के स्कोर पर ही सिमट जाती है। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों की कमर ही तोड़ देते हैं।

श्रीलंका के ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आती है और 6 ओवरों में ही 50 रन जड़कर मैच खत्म कर देती है। जिसके बाद श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब खाली समय का हम क्या करें सिराज तुम ही बताओ?’ श्रद्धा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article