असल जिंदगी में भी मम्मी हैं 'ये हैं चाहतें' की 'प्रीषा' शरगुन कौर लूथरा? लेकिन वैसे नहीं जो आप सोच रहे है!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2021, 07:57 PM IST

'ये हैं चाहतें' टीवी के लोकप्रिय शो में से एक है और इसमें प्रीषा खुराना का किरदार निभाने वाली शरगुन कौर लूथरा की असल जिंदगी भी बेहद दिलचस्प है।

असल जिंदगी में भी मम्मी हैं 'ये हैं चाहतें' की 'प्रीषा' शरगुन कौर लूथरा? लेकिन वैसे नहीं जो आप सोच रहे है!
Photo Credit: Instagram

मुंबई: स्टार प्लस का शो 'ये है चाहतें' लोकप्रिय शो 'ये है मोहब्बतें' से जुड़ा रहा है। जो कई सालों से छोटे पर्दे पर सफलतापूर्वक टेलीकास्ट होता आ रहा है। अबरार क़ाज़ी और सरगुन कौर लूथरा ने शो में रुद्राक्ष और प्रीशा का किरदार निभाया है। वैसे शो को शुरू से ही फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस शो की स्टार कास्ट को अक्सर सेट पर मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। सरगुन शो की शूटिंग अक्सर अपने दिलचस्प अंदाज में पाई जाती हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात का सबूत है। हम सभी जानते हैं कि सरगुन इतनी कम उम्र में शो में एक मां की भूमिका निभा रही हैं।

हालांकि, यहां सरगुन के बारे में एक दिलचस्प अपडेट है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। असल जिंदगी में भी अभिनेत्री मॉम हैं और इस बारे में एक्ट्रेस एक दिलचस्प पोस्ट किया था। जी हां, आपने इसे सही सुना!

Shargun Kaur Loothra

सरगुन इस प्यारी सी छोटी सी एक खूबसूरत मां है, लेकिन किसी बच्चे की नहीं बल्कि वह खुद को एक क्यूट डॉग की मम्मी कहती हैं। अभिनेत्री को कुत्तों का बहुत शौक है और ये तस्वीरें इस बात को साबित करती हैं।

Yeh Hai Chahatein fame Sargun Kaur

एक्ट्रेस ने पालतू डॉगी के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, 'चिपकू डॉगी की चिपकू मम्मी।' खैर, फैंस के लिए सरगुन निश्चित रूप से एक बहुत प्यारी मां हैं? एक ऐसी महिला जोकि जानवरों से बहुत प्यार करती हैं और उनके लिए खुद को मां का दर्जा तक दे रही हैं।



गौरतलब है कि सरगुन कौर लूथरा 'ये हैं चाहतें' सीरियल में डॉ. प्रीषा खुराना का रोल करने के लिए काफी मशहूर हैं और घर घर में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। इसके अलावा काल भैरव रहस्य शो पर भी अभिनेत्री गौरी की भूमिका में नजर आती हैं।

End of Article