क्‍या मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत?, राजनीति में कदम रखने को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 07:58 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई सीट से क्‍या कंगना रनौत चुनाव मैदान में उतरेंगी? खुद अदाकारा ने ट्व‍िटर पर इस बात का जवाब द‍िया।

क्‍या मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत?, राजनीति में कदम रखने को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

Kangana Ranaut speaks on Joining Politics: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को निधन हो गया था। उनका शव संदिग्ध हालत में दिल्‍ली आवास से बरामद किया गया था। मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव होगा और इस सीट से क्‍या कंगना रनौत चुनाव मैदान में उतरेंगी? यह चर्चा बुधवार को ही ट्व‍िटर पर होने लगी तो खुद अदाकारा ने इस बात का जवाब द‍िया।

एक यूजर ने लिखा कि मेरे ट्वीट को संभालकर रख लो। अब मंडी लोकसभा क्षेत्र से उप चुनाव की तैयारी करेगी कंगना रनौत। कंगना ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में एक राजनेता का निधन हुआ और हर बेवकूफ छोटी बातें करने में लगा है। ऐसी बातें करने से पहले उन्‍हें कंगना के  लेवल को समझना चाहिए।

यूजर के इस ट्वीट के जवाब में कंगना रनौत ने अपना रुख साफ कर दिया और कहा- 'मुझे 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से लड़ने का विकल्प दिया गया था। हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 70 से 80 लाख है। यहां गरीबी और अपराध अधिक नहीं है। अगर मैं राजनीति में आती हूं तो मैं ऐसे राज्य में आऊंगी जहां पर चुनौतियां बहुत ज्यादा होंगी और मैं मेहनत करके रानी बनने का प्रयास करूंगी।'

बता दें कि बीते वर्ष शिवसेना नेता संजय राउत और अन्‍य लोगों से लगातार धमकी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी सुरक्षा (Y Category Security) दी थी। कंगना रनौत के पिता ने धमकी के मद्देनजर हिमाचल सरकार से पुलिस सुरक्षा मांगी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था। इसी बीच गृह मंत्रालय ने उन्‍हें सुरक्षा देने की घोषणा कर दी थी। तभी से कंगना की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान करते हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना के राजनीति में आने के तभी से कयास लगाए जाने लगे थे। 

End of Article