अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कौन सबसे पहले बोलता है सॉरी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2020, 05:07 PM IST

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक कपल क्विज में हिस्सा लिया। क्विज में अनुष्का ने बताया कि दोनों में लड़ाई के बाद सबसे पहले सॉरी कौन बोलता है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कौन सबसे पहले बोलता है सॉरी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने मजेदार बातचीत का एक वीडियो शेयर है। वीडियो में अनुष्का और विराट कोहली एक-दूसरे से तरह-तरह के सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने क्विज के जरिए एक-दूसरे का टेस्ट लिया। साथ ही पर्सनल लाइफ और अपने प्रफेशन से जुड़ी दिलचस्प बातों का जिक्र भी किया। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'विराट कोहली और और मैंने इंस्टाग्राम पर ब्रेक लेकर क्विज खेला। हमने तीन पार्ट क्वीज खेला, बहुत सारी हंसी और दो सुपर कॉम्पिटिव लोग। हम सुपर चिल थे और नियमों के साथ खेले (या नहीं)।'

तीन पार्ट में बंटे क्विज में शुरुआत में विराट और अनुष्का एक-दूसरे के प्रोफेश के बारे में सवाल पूछते हैं। अगले राउंड में विराट और अनुष्का एक-दूसरे के बारे में सवाल करते हैं ताकि पत चले सके कि दोनों पर्सनली कितना जानते हैं। वहीं, आखिरी राउंड का टाइटल 'हू इज मोर लाइकली टू' है यानि दोनों में से कौन ज्यादा रिलेट करता है। तीसरा राउंड में सवाल पूछा गया कि कि दोनों में लड़ाई के बाद सबसे पहले सॉरी कौन कहता है? अनुष्का ने सवाल का तुरंत जवाब देते हुए, 'मैं! मैं यह फौरन कह देती हूं।' 

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस से खुलकर बात की थी। इस सेशन में उन्होंने विराट कोहली से लेकर बेबी प्लानिंग से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे। एक फैन ने पूछा कि विराट सबसे ज्यादा ज्यादा गुस्सा कब होते हैं। इसपर उन्होंने कहा, 'जब मैं उसे किसी भी बोर्ड गेम में हरा देती हूं। वह किसी भी गेम में हारने से नफरत करता है।' वहीं, अन्या फैन ने पूछा था कि क्या आपके आस-पास मौजूद लोग बच्चे के बारे में आपसे कहते हैं? अनुष्का ने इसके जवाब में लिखा था, 'नहीं, कोई नहीं बस सोशल मीडिया पर लोग अक्सर पूछते हैं।'  

End of Article