'आपको जन्म देने के लिए आपके पेरेंट्स का शुक्रिया' जब शर्मिला टैगोर ने इरफान खान को भेजा था ये मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2020, 08:28 PM IST

Irrfan Khan Sharmila Tagore Message: इरफान खान के मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इरफान खान के फैंस में शर्मिला टैगोर भी शामिल थीं। इरफान की फिल्म देखने के बाद उन्हें मैसेज भेजा था।

'आपको जन्म देने के लिए आपके पेरेंट्स का शुक्रिया' जब शर्मिला टैगोर ने इरफान खान को भेजा था ये मैसेज

मुंबई. इरफान खान के निधन के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इरफान खान की एक्टिंग का लोहा सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर तक मानते थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मिला टैगोर इरफान खान की बहुत बड़ी फैन थीं। वह इरफान खान की फिल्म नेमसेक देखी थीं। इस फिल्म को देखने के बाद इरफान की एक्टिंग से बेहद इंप्रेस हुई थीं। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इरफान खान को मैसेज भेजा था। 

शर्मिला टैगोर ने लिखा था- 'अपने पेरेंट्स को मेरी तरफ से धन्यवाद कहना, उन्होंने तुम्हें जन्म दिया था।' इरफान खान ने फिल्म नेमसेक में एक प्रोफेसर का किरदार निभाया था, जो अमेरिका चले गए हैं।'   

करीना कपूर भी थीं इरफान की फैन 
शर्मिला टैगोर की बहू करीना कपूर खान भी इरफान खान की फैन थीं। करीना इरफान के साथ उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। करीना कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ इरफान के लिए ही साइन की थी। 

करीना ने कहा था कि फिल्म साइन करते वक्त उनके दिमाग में इरफान खान के साथ काम करने का विचार भी था। वहीं, करीना ने सोशल मीडिया पर अंग्रेजी मीडियम के शूटिंग के दौरान फोटो पोस्ट की। इसमें वह इरफान खान, डिंपल कपाड़िया, दीपक डोबरियाल के साथ नजर आ रही हैं। 

तीन बजे किया सुपुर्द-ए-खाक  
इरफान खान को आज तीन बजे मुंबई में वर्सोवा के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। आपको बता दें कि बीते दिनों पेट में तकलीफ के कारण इरफान को कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इरफान खान के आखिरी वक्त में उनके पास उनकी वाइफ सुतापा सिकदर साथ थीं। इरफान खान ने अपनी वाइफ से अचानक कहने लगे- 'देखो अम्मा कमरे में ही हैं। अम्मा मुझे लेने आ गई हैं। देखों वो मेरे बगल में बैठी हुई हैं।'   

End of Article