Manoj Kumar Birthday: जब शहीद भगत सिंह की मां की गोद में सिर रख रोए थे मनोज कुमार, अस्पताल जाकर की थी मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2020, 11:17 AM IST

Manoj Kumar Met Bhagat Singh Mother: एक्टर मनोज कुमार ने शहीद भगत सिंह की मां से मुलाकात की थी और उनकी गोद में सिर रखकर रोए थे।

Manoj Kumar Birthday: जब शहीद भगत सिंह की मां की गोद में सिर रख रोए थे मनोज कुमार, अस्पताल जाकर की थी मुलाकात

बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार का आज जन्मदिन है और वो 83 साल के हो गए हैं। मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद (पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 में विभाजन के समय वो केवल 10 साल के थे और उनका परिवार दिल्ली आ गया। 

20 साल की उम्र में किया डेब्यू

मनोज कुमार ने 20 साल की उम्र में फिल्म फैशन (1957) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि साल 1960 में वो फिल्म कांच की गुड़िया में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसमें हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, उपकार, पत्थर के सनम, नील कमल, पूरब और पश्चिम, बेईमान, रोटी कपड़ा और मकान, दस नंबरी, सन्यांसी और क्रांति जैसी फिल्में शामिल हैं।

भगत सिंह की मां से की थी मुलाकात

पद्मश्री मनोज कुमार ने साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद में काम किया था, जिसमें उन्होंने शहीद भगद सिंह की मां से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बारे में खुद मनोज कुमार ने बताया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म मेकिंग के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में भगत सिंह की मां और भाईयों से मुलाकात की थी। इस दौरान उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं और अस्पताल में ही वो उनसे मिले थे और भावुक हो गए। मनोज कुमार ने कहा था कि उन्हें ये सौभाग्य मिला कि वो माताजी की गोद में सिर रख फूट- फूटकर रो सकें। मालूम हो कि आखिरी बार बड़े पर्दे पर वो साल 1995 में नजर आए थे और उन्होंने फिल्म मैदान- ए- जंग में काम किया था।

दो बेटों के पिता हैं मनोज कुमार

मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विशाल और कुणाल हैं। जहां विशाल ने सिंगर के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई तो वहीं कुणाल ने एक्टर के तौर पर हाथ आजमाया।

End of Article