मिस्टर और मिसेज कौशल ने ऐसे मनाया महिला दिवस, मां और पत्नी की तस्वीर शेयर कर विक्की कौशल ने कहा यह 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 08:24 PM IST

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Celebrates Women's Day: बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज शादी के बाद अपना पहला महिला दिवस मना रहे हैं। 

मिस्टर और मिसेज कौशल ने ऐसे मनाया महिला दिवस, मां और पत्नी की तस्वीर शेयर कर विक्की कौशल ने कहा यह 
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Celebrates International Women's Day: मंगलवार की शाम को विक्की कैशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। विक्की कौशल ने महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी और मां की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें इस खास दिन की बधाई दी है। यह पहली बार है जब सास-बहू मोमेंट लोगों को देखने को मिला है। जैसे ही विक्की ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की वैसे ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। लोगों को सास-बहू की यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। 

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है और वह अपनी सासू मां के साथ बैठी हैं। वहीं विक्की कौशल की मां वीणा अपनी प्यारी बहू को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां सास-बहू यह मोमेंट इंजोय कर रही हैं तो वहीं लोगों को यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए विक्की ने कैपशन में लिखा कि 'मेरी ताकत, मेरी दुनिया'। यह कैपशन साझा करने के साथ विक्की ने एक दिल वाली इमोजी भी शेयर की है। 

जैसे ही विक्की ने यह फोटो साझा की वैसे ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि 'मम्मा कौशल और बेटी कौशल' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि 'सासू मां साथ प्यारी दल्हन'। फैंस के साथ कई सेलेब्स ने इस फोटो पर रिएक्ट किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैटरीना ने अपने हाथ में एक गिफ्ट भी पकड़ा हुआ है। 

End of Article