क्‍या 700 साल पुराना Six Senses Fort Barwara होगा कैटरीना कैफ और व‍िकी कौशल का वेड‍िंग वेन्‍यू, 4.5 लाख रुपये क‍िराये वाले क‍िले की Inside Photos

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2021, 01:51 PM IST

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर यह चर्चा है कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों के वेडिंग वेन्यू तक का नाम सामने आ रहा है। देखें उस 'किले' की तस्वीरें जहां शादी कर सकता है ये स्टार कपल।

क्‍या 700 साल पुराना Six Senses Fort Barwara होगा कैटरीना कैफ और व‍िकी कौशल का वेड‍िंग वेन्‍यू, 4.5 लाख रुपये क‍िराये वाले क‍िले की Inside Photos

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल दिसंबर महीने में सात फेरे लेंगे। हालांकि इस स्टार कपल या उनके किसी करीबी ने अब तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। इन सबके बीच हाल ही में उनके वेडिंग वेन्यू को लेकर भी जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाडा (Six Senses Fort Barwara) में शादी करेंगे। 

तस्वीरों में देखें ये रिजॉर्ट और जानें इसकी खासियत

किले को रिजॉर्ट में तब्दील किया गया

सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाडा रिजॉर्ट बेहद खूबसूरत है जिसमें राजस्थानी रंग नजर आते हैं। 14वीं सदी में बनाए गए एक खूबसूरत किले को इस रिजॉर्ट में तब्दील किया गया है। मूल रूप से ये एक राजस्थानी शाही परिवार का है, जिसके सामने चौथ का बरवाडा मंदिर है। साथ ही इसके अंदर दो मंदिर भी हैं। राजस्थान में सिक्स सेंस रिसॉर्ट का डिजाइन 700 साल पहले के एक पुराने युग के शाही माहौल को दर्शाता है।

लेक व्यू

इस किले को रिजॉर्ट में तब्दील किया गया है लेकिन इसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई। रिजॉर्ट के अंदर जहां सुख- सुविधाओं की भरमार है तो वहीं यहां से खूबसूरत लेक व्यू भी मिलता है। जो यहां की खूबियों को कई और गुणा तक बढ़ाता है। 

इतना है एक दिन का किराया

यह सवाई माधोपुर के सबसे खूबसूरत, आलीशान और महंगे रिजॉर्ट में से एक है जिसका किराया भी काफी ज्यादा है। रिजॉर्ट को सुख- सुविधाओं के आधार पर अलग- अलग तरह के सुइट में बांटा गया है जिसका एक दिन का किराया 65 हजार रुपये से लेकर 4 लाख 70 हजार रुपये तक है। 

ये है सुइट के नाम

इस रिजॉर्ट के सुइट को अलग- अलग नाम दिए गए हैं जिसमें सैंक्चुरी सुइट, फोर्ट सुइट, अरावली सुइट, रानी राजकुमारी सुइट और राजा मान सिंह सुइट। बता दें कि सैंक्चुरी सुइट का किराया सबसे कम जबकि राजा मान सिंह सुइट का किराया सबसे ज्यादा है।

End of Article