कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में पहुंचेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, शाहरुख खान के आने का प्लान हुआ कैंसिल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2021, 09:09 AM IST

Vicky Kaushal And Katrina Kaif wedding bollywood guest list: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के 6 दिसंबर को ही रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। वहीं 10 दिसंबर तक सेलेब्स के वेडिंग फंक्शन चलने वाले हैं...

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में पहुंचेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, शाहरुख खान के आने का प्लान हुआ कैंसिल!

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। लगातार इन बॉलीवुड सितारों की शादी से जुड़ी नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। 7, 8 और 9 दिसंबर को विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी होने वाली है। वेडिंग की तैयारियों से जुड़ी हर खबर लगातार सामने आ रही है। अब नई रिपोर्ट्स हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस शादी में शिरकत करेंगे। 

जी हां, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अनुष्का-विराट के आने की पुष्टि हुई है। विराट वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिसके कल या परसों में खत्म होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर रणथंभौर में पहले शाहरुख खान भी इस शादी में आने वाले थे लेकिन वो अब नहीं आ रहे हैं।

विक्की और कैटरीना की बात करें तो कपल के 6 दिसंबर को ही रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। 10 दिसंबर को एक छोटा सा फंक्शन है, जिसके बाद विक्की और कैटरीना रणथंभौर से रवाना होंगे। अभी तक उनके परिजन भी नहीं पहुंचे हैं। लगता है कि वे भी 6 दिसंबर को आएंगे। सभी तैयारियां जोरों पर हैं और सब कुछ प्लान के हिसाब से चल रहा है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी एक प्राइवेट अफेयर होगी। इसमें केवल करीबी और दोस्त ही शामिल होंगे। कपल अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ गिने-चुने लोगों के साथ ही अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन मनाने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए विक्की और कैटरीना काफी बाद में रिसेप्शन होस्ट करेंगे।

शादी में आएंगे 120 गेस्ट होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में केवल 120 गेस्ट ही शामिल होंगे। सवाई माधोपुर के डीएम ने इस खबर को कंफर्म किया है। शादी में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। गेस्ट को वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। बकौल डीएम राजेंद्र किशन, 'हमें ऑर्गनाइजर द्वारा बताया गया है कि शादी में कुल 120 गेस्ट को इनवाइट किया गया है। इवेंट सात से 10 दिसंबर तक आयोजित होंगे।'  
 

End of Article