इस आलीशान मेंशन में हो रही वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी, 4.5 लाख है एक दिन का खर्चा, देखें इनसाइड फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2021, 10:38 AM IST

Varun Natasha wedding venue cost & Inside Pics: इस लग्जरियल मेंशन हाउस में वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंधेंगे। तस्वीरों में देखें तो शादी के लिए ये लोकेशन एकदम रॉयल नजर आ रही है...

इस आलीशान मेंशन में हो रही वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी, 4.5 लाख है एक दिन का खर्चा, देखें इनसाइड फोटोज

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में 1 दिन ही बाकी है। बचपन के दोस्त वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों पूरे परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। फिलहाल वैडिंग वैन्यू पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले पहुंच चुके हैं। वैसे नताशा-वरुण की शादी में कोरोना महामारी के कारण सीमित मेहमान ही शामिल होने वाले हैं लेकिन यह निश्चित है कि ये एक ग्रैंड वेडिंग होगी। वेडिंग लोकेशन को देखकर ही पता चल रहा है कि ये कितनी रॉयल है। आप भी वैन्यू की इनसाइड तस्वीरों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

इसी लग्जरियल मेंशन हाउस में वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंधेंगे। यह 25 कमरों वाली विशेष संपत्ति है। यहां वरुण-नताशा की शादी के लिए गेस्ट लिस्ट में परिवार और करीबी दोस्तों सहित 150 से 200 लोग शामिल होंगे। तस्वीरों में देखें तो ये वैन्यू शादी के लिए एकदम परफेक्ट नजर आ रही है। 

द कोंडे नेस्ट ट्रैवलर के अनुसार, इस मेंशन हाउस में रहने के लिए प्रतिदिन का मोटा चार्ज देना पड़ता है। इसका एक दिन का चार्च 4 लाख रुपये से 4.5 लाख रुपये तक है। इसमें ठहरने और खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं शामिल हैं। ऐसे में वरुण की शादी के फंक्शन 22 से शुरू हुए हैं जो यहां 3 दिन तक चलने वाले हैं। तो इस वेडिंग वैन्यू के लिए उन्हें लगभग 12 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

वरुण और नताशा के परिवार के अलावा, जिन हस्तियों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है, उनमें करण जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सलमान खान शामिल हैं। वरुण और नताशा ने अभी भी अपनी शादी को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उनके चाचा अनिल धवन ने शादी की पुष्टि की थी और 24 जनवरी डेट बताई थी। 

End of Article