Uunchai Release Date: नवंबर में इस डेट को आएगी अमिताभ बच्चन की ऊंचाई, 7 साल बाद सूरज बड़जात्या करेंगे निर्देशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 11:40 AM IST

Uunchai Release Date: इस साल जिन फिल्मों को लेकर क्रेज है, उनमें अमिताभ बच्चन स्टारर ऊंचाई का भी नाम है। इसे सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं जो 7 साल बाद निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। देखें फिल्म कब होगी रिलीज।

Uunchai Release Date: नवंबर में इस डेट को आएगी अमिताभ बच्चन की ऊंचाई, 7 साल बाद सूरज बड़जात्या करेंगे निर्देशन

Amitabh Bachchan Movie Uunchai Release Date: राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म और अमिताभ बच्चन स्टारर ऊंचाई की रिलीज डेट सामने आ गई है। खबर है कि राजश्री प्रोडक्शन हाउस के डायमंड जुबली साल में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। यानी यह फिल्म इसी साल ही रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर की है। खास बात ये है कि फिल्म के निर्देशन की कमान खुद सूरज बड़जात्या संभाल रहे हैं। यह उनकी कमबैक फिल्म होगी क्योंकि वह 7 साल के बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट करने का जा रहे हैं।

Uunchai Movie Release Date

ऊंचाई फिल्म 11 नवंबर 2022 को दिवाली के करीब रिलीज होगी। बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन कि ये 60वीं फिल्म होगी। फिल्म ऊंचाई में बॉलीवुड के दिग्गज एक साथ अपने उम्दा अभिनय की झलक दिखाएंगे। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार कुमार बड़जात्या और अजित कुमार बड़जात्या ने महावीर जैन (महावीर जैन फिल्मस) और नताशा मलपानी ओसवाल (बॉण्डलेस मीडिया) इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Uunchai Movie Cast

राजश्री प्रोडक्शन की ऊंचाई एक फैमिली वैल्यूज वाली फिल्म होगी जिसमें मुख्य भूमिका में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होंगे। उनके साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी, डैनी डेन्जोंप्पा और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Uunchai Movie Shooting details

बताते चलें कि अमिताभ स्टारर ऊंचाई फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली, आगरा, मुम्बई, लखनऊ,नेपाल और कानपुर में हुई है। 

End of Article