कंगना से माफी मांगने के लिए उर्मिला मातोंडकर तैयार!- 'ऐसा करके मैं छोटी नहीं हो जाऊंगी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2020, 02:05 PM IST

Urmila Matondkar and Kangana Ranaut: उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि अगर उनकी ओर से 'रुदाली' कहना कंगना को अपमानजनक लगा हो तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

कंगना से माफी मांगने के लिए उर्मिला मातोंडकर तैयार!- 'ऐसा करके मैं छोटी नहीं हो जाऊंगी'
Photo Credit: Instagram

मुंबई: लगातार बॉलीवुड की कई हस्तियों पर हमला कर रहीं कंगना रनौत पर उर्मिला मातोंडकर ने उन पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने बॉलीवुड में हुए दुर्व्यवहार की बार-बार शिकायत करने के लिए एक इंटरव्यू में कंगना को 'रुदाली' कहा था। उर्मिला ने अब कहा है कि अगर कंगना को उनकी बात अपमानजनक लगी है तो वह किसी भी तरह से माफी मांगने को तैयार हैं।

'माफी मांगने से छोटी नहीं हो जाऊंगी...'
एक समाचार पोर्टल के साथ एक अन्य साक्षात्कार में, उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि उन्होंने कंगना को एक निश्चित संदर्भ और विषय को लेकर 'रुदाली' कहा था और अगर यह सब आपत्तिजनक था, तो उन्हें इस पर खेद है। उर्मिला का कहना है कि वह माफी मांगने से छोटी नहीं हो जाएंगी। हालांकि उन्हें इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

आगे इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक निश्चित संदर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल किया था क्योंकि वह समझ नहीं पा रही थी कि कोई व्यक्ति लगातार पीड़ित होने का कार्ड कैसे खेल सकता है। उनके अनुसार, हर कोई यह काम कर सकता है।

महाराष्ट्र पर टिप्पणी करने के बाद उर्मिला ने कंगना पर निशाना साधते हुए बहस छेड़ दी थी। उन्होंने कंगना को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में ड्रग की समस्या पर ध्यान देने की नसीहत दी थी।

उर्मिला पर कंगना का बेहद तीखा पलटवार:
उर्मिला की बातों का जवाब देते हुए, कंगना ने टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में उन्हें एक 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहा था। बाद में उनकी आलोचना होने पर कंगना ने ट्वीट किया था, 'सनी लियोन जैसे लोगों को हमारा रोल मॉडल नहीं बनाने के एक प्रसिद्ध लेखक के बयान के बाद लिबरल ब्रिगेड ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया था कि सनी को इंडस्ट्री और पूरे भारत ने एक कलाकार के रूप में स्वीकार किया है। और अब अचानक नकली नारीवादी 'पोर्न स्टार' शब्द को अपमानजनक कह रहे हैं।'

End of Article