द कश्मीर फाइल्स का मजाक बनाना ट्विंकल खन्ना को पड़ा भारी, यूजर्स ने कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 04:45 PM IST

Twinkle Khanna on The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का ट्विंकल खन्ना ने मजाक बनाया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। जानिए क्या है मामला।

द कश्मीर फाइल्स का मजाक बनाना ट्विंकल खन्ना को पड़ा भारी, यूजर्स ने कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

Twinkle Khanna on The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी बवाल भी हो रहा है। एक्ट्रेस और राइटर  ट्विंकल खन्ना को द कश्मीर फाइल्स का मजाक बनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ट्विंकल खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं। 

ट्विंकल खन्ना ने एक अखबार में लिखे आर्टिकल में कहा था कि वह कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर अपनी फिल्म का नाम नेल फाइल्स रखने की सोच रही हैं। नेल यानी कील का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लिखा कि ये सांप्रदायिकता के ताबूत पर आखिरी कील हो सकती है। ट्विंकल खन्ना की इस बात पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने निशाना साधा है। अशोक पंडित ने लिखा, 'ट्विंकल खन्ना मैम आपने बहुत देर कर दी है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म पहले ही इस्लामी आतंकवाद के सांप्रदायिक ताबूत में अंतिम कील ठोक चुकी है। ऐसे में आप सात लाख कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर संवेदनहीनत न दिखाएं।'  

Twinkle Khanna chooses her top 10 Write India winners - Times of India

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
ट्विंकल खन्ना के इस आर्टिकल पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कश्मीर फाइल्स ने बच्चन पांडे को खा लिया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड की पूरी बिरादरी ओछी है। इनमें नैतिकता का कोई भाव नहीं है। एक तरफ ट्विंकल खन्ना जहां फिल्म पर कटाक्ष कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके पति अक्षय कुमार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर को बधाई दी थी। इस पर उन्होंने ये भी कहा था कि इस फिल्म से बच्चन की कमाई प्रभावित हुई है।   

अभी तक इतनी हुई कमाई
द कश्मीर फाइल्स ने चौथे वीकेंड के बाद 245.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार 1.50 करोड़ रुपए, शनिवार 2.25 करोड़ रुपए और रविवार को तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

फिल्म में दर्शन कुमार, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी अहम रोल में नजर आए हैं। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 331 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

End of Article