The Kashmir Files के बाद कुछ नया करने वाले हैं Anupam Kher, दर्शन कुमार भी देंगे साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 06:27 AM IST

The Kashmir Files fame anupam kher and darshan kumar New Project: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं।

The Kashmir Files के बाद कुछ नया करने वाले हैं Anupam Kher, दर्शन कुमार भी देंगे साथ

The Kashmir Files fame anupam kher and darshan kumar New Project: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इन दिनों छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। द कश्मीर फाइल्स ने पहले हफ्ते 97.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 110.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। छठे दिन 75 करोड़ रुपए और आठवें दिन 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 10वें दिन 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया है। फिल्म ने 11वें दिन 175 करोड़ रुपए और 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगा दी थी।

द कश्मीर फाइल्स की कामयाबी को देखते हुए फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी डब किया जा रहा है। फिल्म पहले दिन केवल 630 स्क्रीन में रिलीज हुई थी और इसने साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म लगभग चार हजार स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी थी। बता दें कि फिल्म 14 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। ल्म मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और कर्नाटक में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार ने लीड रोल निभाया है और कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया है। अब ये दोनों सितारे कुछ नया करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा और पहली झलक अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर साझा की है। अनुपम खेर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह दर्शन कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीशर्ट और जींस पहनी है। अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- कुछ नया होने वाला है दोस्तों….. Kuch naya hone wala hai doston…. कैसा लगा हमारा नया रूप?? जय हो!

अनुपम खेर ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में इससे ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उनके पोस्ट से फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ गई है कि क्या नया होने वाला है। हमारे पाठकों को भी कुछ इंतजार करना होगा।  

End of Article