ShahruKh Khan New Movie: साउथ के हिट डायरेक्टर एटली की फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान, ये होगा फिल्म का टाइटल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 06:17 PM IST

Shahrukh Khan Movie Title: सोशल मीडिया पर आज दिन भर शाहरुख खान छाए रहे। मुद्दा था उनकी नई फिल्म का टाइटल जिसे लेकर कयास लग रहे हैं कि ये जवान होगा। खबर में देखें पूरा मामला।

ShahruKh Khan New Movie: साउथ के हिट डायरेक्टर एटली की फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान, ये होगा फिल्म का टाइटल

नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब साउथ के मशहूर फिल्म निर्माता एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का नाम जवान रखा गया है। फिल्म के निर्माता जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के लिए आने वाले समय में एक छोटा टीजर भी जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

डबल रोल में दिखेंगे किंग खान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख इस फिल्म में डबल रोल की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी नज़र आएंगी जो फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका में होंगी। साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगी। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख ने एटली से फिल्म के स्क्रीनप्ले में कुछ बदलाव करने की सलाह दी थी, जिसे एटली ने काफी पसंद भी किया। 

शाहरुख खान के नाम साल 2023 

फिल्मों से एक लंबे ब्रेक के बाद अब शाहरुख आने वाले समय में कई फिल्म में नजर आएंगे। जवान के अलावा, शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। इसके साथ ही वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ भी अभिनय करते दिखेंगे। याद दिला दें कि शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। जिसके बाद से ही फैन्स उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Article