बड़े पर्दे पर एक बार फिर दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, अभिषेक बच्चन की इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 05:49 PM IST

Amitabh Bachchan Got An Offer: बड़े पर्दे पर जल्द ही अमिताभ बच्चन को उनके बेटे अभिषेक बच्चन के साथ देखा जाएगा। बिग बी को डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्म का ऑफर मिला है।

बड़े पर्दे पर एक बार फिर दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, अभिषेक बच्चन की इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Roped In For R Balki's New Project: दर्शकों को लंबे समय से डायरेक्टर आर बाल्की की बहुचर्चित फिल्म घूमर का इंतजार है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सैयामी खेर, अंगद बेदी और शिवेंद्र सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है। हाल ही में यह खबर आई है कि इस फिल्म में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के महानायक को इस फिल्म का ऑफर मिला है और वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन आर बाल्की की इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल का हिस्सा होंगे। लेकिन वह इस फिल्म की शूटिंग डीवाई पाटिल स्टेडियम में नहीं करेंगे। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के आखिरी पार्ट के लिए किसी और लोकेशन पर शूटिंग करेंगे। कहा जा रहा है कि आर बाल्की कि यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है, ऐसे में अमिताभ बच्चन इस फिल्म में कमेंटेटर का किरदार निभाएंगे। 

कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और आर बाल्की ने इस फिल्म के लिए प्लानिंग कर ली है। बिग बी को तकरीबन आर बाल्की की हर फिल्म में देखा गया है। खबरों के अनुसार, आर बाल्की ने इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू कर दिया है। घूमर फिल्म के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी देखने को मिलेगी। कई साल बाद बाप-बेटे की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। आर बाल्की की फिल्म के साथ बिग बी को विकास बहल की फिल्म गुडबाय और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के पाइप लाइन में सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई और द इंटर्न का हिंदी रिमेक भी है।

End of Article